फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में झड़ते हैं बाल तो अपनाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय, झट से दूर होगी समस्या

Mon, 06 Aug 2018 02:41 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के मौसम में अक्सर लोग बालों के झड़ने की शिकायत करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें तनाव घेरने लगता है। अगर आपको भी इस वजह से तनाव महसूस कर रहे हैं तो आयुर्वेद में आपको इसका प्रभावी उपचार मिल सकता है। बता दें, ऐसी कई हर्बल चीजें हैं जिसका इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं आयुर्वेद में ऐसे कौन से पांच उपाय हैं जो बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
भृंगराज
मजबूत और घने बालों के लिए आयुर्वेद में भृंगराज का काफी महत्व माना गया है। भृंगराज तेल न सिर्फ गंजापन दूर करता है बल्कि समय से पहले बालों को सफेद भी नहीं होने देता।
 
विज्ञापन

3 of 6
ब्राह्मी
ब्राह्मी और दही का पैक बनाकर बालों पर लगाने से बाल झड़ना कम हो जाएंगे। ब्राह्मी के तेल से नियमित मसाज करने पर भी बाल घने होते हैं।
 

4 of 6
आंवला
आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में हैं जो बालों को बढ़ाने में मदद करता हैं। आंवले को हिना, ब्राह्मी पाउडर और दही में मिलाकर पैक बनाएं और बालों पर लगाएं।
 
विज्ञापन

5 of 6
नीम
नीम के इस्तेमाल से न केवल बाल घने होते हैं बल्कि रूसी व जूं जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। नीम का पाउडर तैयार कर लें। इसे दही या नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ तक मसाज करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रीठा
रीठा के इस्तेमाल से बालों को काला और घना बनाए रखने में मदद मिलती है। रीठा पाउडर तेल में मिलाकर सिर की मसाज करने से बाल झड़ना रुक सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें