फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमाग की बत्ती जला देगा चाइनीज बल्ब, बस इस तरह करें इस्तेमाल

Mon, 15 Jan 2018 01:37 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Fairy Lights
सिर्फ दिवाली या न्यू ईयर के मौके पर ही नहीं, फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल आप साल के हर दिन कर सकते हैं। यह बहुत सस्ते दाम पर बाजार में मिलते हैं। वहीं, इन्हें तरह-तरह से इस्तेमाल कर कमरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
Fairy Lights
ड्रेसिंग टेबल
बेडरूम में मौजूद ड्रेसिंग टेबल के किनारों को फेयरी लाइट्स की लड़ी से सजाएं। इससे ना सिर्फ आपका कमरा खूबसूरत होगा बल्कि आपको मेकअप करते वक्त रौशनी भी ज्यादा मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 8
Fairy Lights
खास शब्द लिखें
फेयरी लाइट्स की लड़ी को दीवार पर किसी रोमांटिक शब्द के आकार में चिपकाएं। रात को पूरे कमरे की बत्तियां बुझा दें, सिर्फ फेयरी लाइट्स जलने दें। फिर देखें आपका कमरा कितना खूबसूरत लगता है। 

4 of 8
Fairy Lights
फायर पिट
आप फेयरी लाइट की मदद से नकली फायर पिट भी बना सकती हैं। अलग-अलग आकार की छोटी लकड़ियां लें और उसे रंग लें। इसी तरह कुछ पत्थर भी इकट्ठा कर लें। अब टेबल या घर के किसी कोने में चाइनीज लाइट का गुच्छा रखें और उसे लकड़ियों से ढक दें। लकड़ियों को सहारा देने के लिए आस-पास पत्थर लगा दें। लाइट जलाएं और फिर देखें कमाल।
विज्ञापन

5 of 8
Fairy Lights
लाइट का पर्दा
इसके लिए या तो आप लाइट की लड़ी के तार पर रिबन या नकली फूल चिपका कर उसे नया रूप दे सकते हैं। इसके अलावा आप लाइट की तार पर अलग अलग आकार के सीशे भी चिपका सकते हैं। जब आप लाइट जलाएंगे तो उसकी रौशनी शीशों पर भी पड़ेगी। इससे आपका कमरा और भी रौशन हो जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 8
Fairy Lights
दीवार सजाएं
दीवार पर एक खाली फोटो फ्रेम टांगे। अब उसके बीच में फेयरी लाइट्स को सजाएं। फिर लाइट की तार पर अपनी खास तस्वीरें टांग दें। तस्वीरें टांगने के लिए आप पेपर क्लिप या कपड़े वाली क्लिप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई फ्रेम नहीं तो दीवार पर किसी आकार में लाइट्स चिपकाएं फिर उसके तार से तस्वीरें लटका दें।
विज्ञापन

7 of 8
Fairy Lights
सीलिंग
कॉरिडोर को भी खुशनुमा बनाने के लिए आप सीलिंग पर फेयरी लाइट्स चिपका दें। काम मेहनतभरा है लेकिन रात के वक्त जब आप इसे जलाएंगे तो नजारा देखने वाला होगा। ऐसा करने से आपको कॉरिडोर में कोई बल्ब जलाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप इसे और भी दिलचस्प बनाना चाहते हैं तो मल्टी कलर लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Fairy Lights
जार
घर में पड़ी शीशे की पुरानी बोतलों में फेयरी लाइट्स भरें और इसे दिवार पर हुक या कपड़े टांगने वाले हैंगर के सहारे लटका दें। इसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप जार या बोतल में नकली फूल भी डाल सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें