फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की गैस को चुटकियों में दूर करेंगे ये चमत्कारी नुस्खे, आजमा कर देखें

Fri, 06 Apr 2018 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गैस
आज के समय में न सिर्फ बड़े-बूढ़े बल्कि बच्चे और युवा भी पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे हैं। गलत खान-पान की वजह से ये समस्या आती है। अगर समय चलते इसका इलाज नहीं किया गया तो लंबे समय के लिए दिक्कत पैदा हो सकती है। गैस का इलाज घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।
विज्ञापन

पेट की गैस को चुटकियों में दूर करेंगे ये चमत्कारी नुस्खे, आजमा कर देखें

2 of 7
गैस
दालचीनी

दालचीनी गैस की समस्या दूर करने में मदद करती है। इसके लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीजिए। आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

पेट की गैस को चुटकियों में दूर करेंगे ये चमत्कारी नुस्खे, आजमा कर देखें

3 of 7
गैस
अदरक

गैस की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक का सेवन करें। इसके लिए अदरक, सौंफ और इलायची को बराबर मात्रा लें और पानी में अच्छी तरह घोल दें। साथ ही इसमें एक चुटकी हींग भी डालें। दिन में एक-दो बार इसे पीने से आपको आराम मिलेगा। 

पेट की गैस को चुटकियों में दूर करेंगे ये चमत्कारी नुस्खे, आजमा कर देखें

4 of 7
गैस
नींबू और बेकिंग सोडा

नींबू और बेकिंग सोडा गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करता है। एक नींबू के रस में बेकिंग सोडा डालें फिर इसमें पानी तथा थोड़ा और बेकिंग सोडा डालें। इसे अच्छे से घोल लें, धीरे-धीरे इसका सेवन करें। आप चाहें तो एक गिलास पानी में सिर्फ बेकिंग सोडा भी डालकर पी सकते हैं।
विज्ञापन

पेट की गैस को चुटकियों में दूर करेंगे ये चमत्कारी नुस्खे, आजमा कर देखें

5 of 7
गैस
लहसुन

लहसुन में मौजूद तत्व गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। पानी में लहसुन की कुछ कलियां उबालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और जीरा मिलाएं। इसे छानें और ठंडा होने के बाद पिएं। जल्द ही असर देखने के लिए दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें।
विज्ञापन

पेट की गैस को चुटकियों में दूर करेंगे ये चमत्कारी नुस्खे, आजमा कर देखें

6 of 7
गैस
हींग

गैस बनने पर हींग वाला पानी पीने से आराम मिलता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं और दिन में दो से तीन बार पिएं। जल्द ही आपको आराम मिलेगा। अगर हींग का पानी पीने में दिक्कत होती है तो आप हींग में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और पेट पर इसे मलें। कुछ ही समय बाद आपकी गैस की समस्या छूमंतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट की गैस को चुटकियों में दूर करेंगे ये चमत्कारी नुस्खे, आजमा कर देखें

7 of 7
गैस
सौंफ

गैस बनने पर पानी को गर्म करके इसमें सौंफ मिलाकर पीने से आराम मिलता है। आप चाहें तो सौंफ की पत्तियों को चबा भी सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें