फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों के पीलेपन से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 जबरदस्त घरेलू नुस्खे

Fri, 06 Apr 2018 09:30 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए लोग कई जतन करते रहते हैं, लेकिन दांतों की साफ-सफाई को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जात है। चेहरे की ही तरह दांत भी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सफेद चमकते दांत आपकी पर्सनालिटी में निखार लाने के साथ आपकी मुस्कुराहट को भी हेल्दी रखते हैं। लेकिन दांतों की साफ-सफाई पर ध्यान न देने की वजह से हमारे दांत वक्त के साथ पीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप इस पीलेपन से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकते हैं। जानिए कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
तेजपत्ता
दांतों से पीलापन दूर करने के लिए तेजपत्ते के सूखे पत्तों को बारीक पीसकर उसका मंजन तैयार कर लें। अब इस मंजन से हफ्ते में 3 बार मंजन करें। यह दांतों पर जमा मैल को खत्म कर दांतों को साफ तथा चमकदार बनाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
नमक
आपने अक्सर टीवी पर आने वाले विज्ञापनों में मॉडल्स को लोगों से यह पूछते सुना होगा कि क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है? इस सवाल को पूछने के पीछे एक खास कारण होता है। दरअसल नमक दांतों को साफ करने के साथ उन्हें सफेद भी बनाता है। दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए नमक को हल्के हाथों से प्रतिदिन अपने दांतों पर रगड़ें।
 

4 of 5
अंडे के छिलकों का पाउडर
दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए रोजाना अंडे के छिलकों के पाउडर से ब्रश करें। इस उपाय को करने से आपके दांत प्राकृतिक रूप से सफेद दिखने लगेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेब
कई विशेषज्ञों की माने तो सेब प्राकृतिक ढंग से दांतों को सफेद बनाते हैं। दांतों का पीलापन हटाने के लिए रोजाना एक सेब चबाएं।इसके एसिडिक गुण दांतों पर बहुत ही शानदार काम करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें