फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Mosquito Day: घर में छिपे मच्छरों को गायब कर देंगी रसोई में रखी ये 6 चीजें, आजमाकर देखें

Mon, 20 Aug 2018 10:12 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
mosquito
डेंगू के लिए घरेलू उपाय: छोटा सा दिखने वाला मच्छर दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक जीव है। मच्छर का छोटा सा डंक हमारी सेहत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता हैं। इसके डंत से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी बीमारियों के होने का खतरा रहता हैं। हर साल पूरे विश्व में 20 अगस्त के दिन विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता हैं। आप सोच रहे होंगे भला मच्छरों को याद करने का दिनन क्यों मनाया जाता है। तो आपको बता दें इस दिन पेशेवर चिकित्सक सर रोनाल्ड रास ने वर्ष 1896 में यह खोज की थी कि इंसान में मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के लिए रेस्पोंसिबल मादा मच्छर है। 
विज्ञापन

2 of 8
mosquito
बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक मच जाता है, जो न सिर्फ आपकी नींद खराब करते हैं बल्कि आपकी सेहत के भी दुश्मन होते हैं। इनसे बचने के लिए हम तरह तरह के जहरीले मॉस्किटो कॉइल और रिपेलेंट का सहारा लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे सेहत के इन दुश्मनों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय।  
विज्ञापन

3 of 8
नीम का तेल
नीम
जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।

4 of 8
camphor - फोटो : camphor
कपूर
कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 8
lemon
नींबू
बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
tulsi - फोटो : अमर उजाला
तुलसी
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख देने बर से मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। इनका भी मच्छरों पर ऐसा ही असर होता है।
विज्ञापन

7 of 8
garlic
लहसुन
लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
lavender oil
लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर उसे सूंघ कर कांट नहीं पाते हैं। इसलिए कमरे में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल करेंगे तो मच्छर भी नहीं रहेंगे और कमरा भी महकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें