फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में नहीं रहेगी एक भी छिपकली अगर अपनाएंगे ये घरेलू उपाय

Sun, 24 Jun 2018 04:21 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बरसात के मौसम में उड़ने वाले कीट पतंगों को खाने के लिए छिपकलियों को घर की एक दीवार से दूसरे दीवार पर दौड़ते हुए आपने कई बार देखा होगा।घर की दीवार पर छिपकलियों का इधर से उधर घूमना अगर आपको परेशान करता है कि कहीं वो आपके ऊपर ही न गिर जाएं। तो ऐसे में ये घरेलू उपाय आपकी इस दुश्मन को बेघर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।आइए जानते हैं क्या हैं वो घरेलू उपाय। 
विज्ञापन

2 of 8
प्याज
जहां पर सबसे ज्यादा छिपकलियां आती हों, वहां एक प्याज लटका दें। प्याज की महक से छिपकलियां भाग जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 8
मोर पंख
दीवारों पर मोर का पंख लगाने से भी छिपकलियां आपके घर के पास नहीं फटकेंगी।

4 of 8
लाल मिर्च पाउडर
घर के कौनों पर लाल मिर्च पाउडर का स्प्रे करने से छिपकलियां भाग जाती हैं। यकीन मानिए ये छिपकलियों को भगाने का बहुत अच्छा तरीका है।
विज्ञापन

5 of 8
काली मिर्च पाउडर
काली मिर्च पाउडर के घोल कर घर की दीवारों पर छिड़काव करने से छिपकलियां घर में देखने को नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन

6 of 8
लहसुन
लहसुन की गंध छिपकलियों के लिए असहनीय हो जाती है और वो आपके घर से दूर भाग जाती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Naphthalene Balls
फिनायल की गोली
जिस फिनायल की गोली का इस्तेमाल आप कीड़ों को भगाने के लिए करते हैं। उसका इस्तेमाल छिपकलियों को भगाने के लिए करें। ये बहुत कारगर तरीका है।
विज्ञापन

8 of 8
कॉफी पाउडर
कॉफी पाउडर को तम्बाकू पाउडर में मिलाकर छिपकली के दिखाई देने वाली जगह पर रख दें इससे छिपकली भाग जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें