खाना भले ही चाहे कितना भी टेस्टी क्यों न बना हो अगर सलाद की प्लेट पर रखा खीरा मेहमानों के सामने कड़वा निकल जाए तो सारा का सारा इंप्रेशन खराब समझो। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो चुका है तो अगली बार ऐसी गलती दोहराने की जगह इन घरेलू नुस्खों पर जरूर ध्यान दें।
विज्ञापन
2 of 5
खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खीरे का सेवन बेहद उपयोगी होता है। खीरे में कई विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं। जो व्यक्ति के कोलेस्ट्रॉल से लेकर पाचन तंत्र तक को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
3 of 5
खीरे से कड़वापन हटाने के लिए उसे 2 लंबे हिस्सों में काट लें। खीरे के दोनों टुकड़ों पर नमक लगाकर उन्हें अच्छी तरह मल लें। ऐसा करने पर खीरे से सफेद झाग निकलने लगेगा। ऐसा 2 से 3 बार करने पर खीरे से कड़वापन निकल जाएगा।
4 of 5
खीरे को अंतिम सिरे से काटकर उसके छिलके उतार लें। खीरा काटने से पहले फोर्क की मदद से उसमें कई छेद कर लें। ऐसा करने से भी खीरे का कड़वापन निकल जाता है। इसके बाद आप खीरा धोकर खा सकते हैं।
खीरे से कड़वापन दूर करने के लिए उसे ऊपर से थोड़ा सा काट लें। अब खीरे के ऊपर नमक लगा लें। इसके बाद कटे हुए टुकड़े को गोल-गोल घुमाते हुए इस पर मल लें। ऐसा करने पर झाग बननी शुरू हो जाएगी। इस तरह खीरे के दूसरे सिरे को भी काटकर उस पर नमक मल दें। अब खीरे को पानी से धो लें। टेस्ट करके देखें खीरा कड़वा नहीं होगा।