फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किन से लेकर बालों की हर समस्या के लिए कारगर इलाज है देशी घी, एक बार जरूर ट्राई करें

Wed, 11 Jul 2018 10:30 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
desi ghee benefits for skin
घी खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं और खाने में इसका इस्तेमाल भी बहुत करते हैं, पर शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि घी हमारे बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आगे की स्लाइड्स में जानिए कैसे इसका इस्तेमाल कर आप चमकते, खूबसूरत बाल और दमकती स्किन पा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
skin
ड्राईनेस को कर देता है दूर
अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए महंगी क्रीम से ज्यादा घी फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए आपको बस नहाने से पहले हल्का से इसे गर्म करके अपने पूरे शरीर पर मसाज करके लगाना है। नहाने के बाद आपको सॉफ्ट स्किन का एहसास होगा।
विज्ञापन

3 of 5
dark circle
डार्क सर्कल से छुटकारा
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए आप क्या कुछ ट्रीटमेंट नहीं लेते उसे आप सिर्फ घी के इस्तेमाल से छुटकारा पा सकते हैं। रोजाना सोने से पहले इसे एफेक्टेड एरिया पर लगाएं और रात भर इसे लगे रहने दें। कुछ दिनों में इसका असर आपको साफ नजर आने लगेगा।

4 of 5
िपवि - फोटो : getty images
दाग-धब्बों को कर दें छू मंतर
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो ऐसे में आप घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। रोजाना सोते समय दाग-धब्बों पर घी की एक पतली सी लेयर लगाएं। कुछ ही दिनों में ये इन्हें हल्का कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shiny hair
बालों को तेजी से बढ़ाने में करे मदद
बालों को लंबा करने के लिए बालों में घी से मालिश करें। आप घी में आंवले का तेल और प्याज का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं। हफ्ते में एक बार इस प्रक्रिया को जरूर करें। यह आपके बालों को मुलायम बनाने के साथ-साथ रूखापन भी दूर करने में मदद करता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें