फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आ रहे कॉकरोचों से हो गए हैं परेशान तो आजमाएं घरेलू नुस्खे

Sat, 14 Dec 2019 04:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
घरों में कभी-कभी कॉकरोचों की संख्या कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। ये कॉकरोच घर में गंदगी करते हैं और खाने वाले सामानों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इन कॉकरोचों से छुटकारा पाने के लिए पेस्ट कंट्रोल तो किया जाता है। लेकिन हर बार इसे कराना खर्चीला और असुविधाजनक पड़ सकता है। इसलिए घर के इन आसान से नुस्खों से भी इन्हें भगाया जा सकता है। आगे की स्लाइड में जानें नुस्खें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कॉकरोचों से बहुत सी बीमारियां फैलने का खतरा होता है। इनसे बचने के लिए दस ग्राम बोरिक एसिड, एक बड़ा चम्मच चीनी, एक बड़ा चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच गेंहू के आटे को मिलाकर गोलियां बनाएं। अब इन गोलियों को आलमारी या फ्रिज में रखें। ऐसा करने से कॉकरोच नही आएंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
तेजपत्ते की तेज गंध से भी कॉकरोच दूर भागते हैं। घर में जिस कोने से कॉकरोच के आने की संभावना ज्यादा होती है वहां पर तेजपत्ते की पत्तियों को मसलकर रख दें। ऐसा करने से कॉकरोच भागते हैं।
 

4 of 5
लौंग की गंध भी कॉकरोच कम पसंद करते हैं। रसोई में दराजों और स्टोर रूम में आलमारियों के अंदर लौंग की कलियों को रख दें। ऐसा करने से कॉकरोच भाग जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
कॉकरोच दूर भगाने का अचूक नुस्खा बोरेक्स पाउडर भी है। इसका छिड़काव करने से कॉकरोच तो भाग जाते हैं लेकिन ये बच्चों के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। इसलिए बोरेक्स के छिड़काव के समय इस बात का ध्यान रखें कि ये बच्चे की पहुंच से दूर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें