फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो पांच किताबें जिन्हें दुनिया का सबसे अमीर शख्स दे रहा है पढ़ने की सलाह

Fri, 13 Dec 2019 11:21 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स को किताबें पढ़ना बेहद पसंद है। बिल गेट्स खुद भी किताबें पढ़ते हैं और लोगों को भी किताबें पढ़ने की सलाह देते हैं। वह हर साल अपनी पसंदीदा किताबों की एक सूची जारी करते हैं जिसमें ऐसी किताबें शामिल होती हैं जो बिल गेट्स पढ़ चुके होते हैं। उन्हें बेहद पसंद आई होती हैं। इस साल भी बिल गेट्स ने अपनी पसंदीदा किताबों की सूची जारी की है और पाठकों को इन किताबों को पढ़ने की सलाह दी है। आइए जानते हैं साल 2019 में बिल गेट्स ने किन किताबों की सूची जारी कि है जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए थी.....  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
एन अमेरिकन मैरिज - फोटो : सोशल मीडिया
एन अमेरिकन मैरिज, टियारी जोन्स
बिल गेट्स की इस साल की सूची में यह किताब भी शामिल है। उन्होंने पाठकों को यह किताब पढ़ने की सलाह दी है। इस किताब में एक अश्वेत जोड़े की कहानी है जिनका विवाह एक घटना से टूट चुका है।
विज्ञापन

3 of 7
किताब - फोटो : सोशल मीडिया
दीज ट्रूथ- जिल लेपोर
यह भी बिल गेट्स की इस साल की पसंदीदा किताबों में शामिल है। उन्होंने इस किताब की बहुत तारीफ की है और इसे बेहद ईमानदार किताब बताया है। इस किताब में अमेरिका का पूरा इतिहास बताया गया है। किताब 800 पन्नों की है और बिल गेट्स ने इसे पाठकों को पढ़ने की सलाह दी है।

 

4 of 7
ग्रोथ - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रोथ-वाक्लेव स्माइल
यह भी बिल गेट्स की पसंदीदा किताबों में शामिल है। इस किताब को लेकर बिल गेट्स का कहना है कि किताब में जो भी बातें लिखी हैं उनसे वो पूरी तरह से सहमत नहीं हैं लेकिन इस बात से जरूर सहमत हैं कि लेखक वाक्लेव एक अच्छे विचारक हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
किताब - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिपेर्ड- डायने टेवेनर
बिल गेट्स ने अपनी साल 2019 की सूची में इस किताब को भी शामिल किया है। यह किताब एक तरह की गाइडबुक है। इसमें लेखक ने बताया है कि हाई स्कूल के बाद बच्चों की जिंदगी के लिए कैसे तैयार करना चाहिए।
 
विज्ञापन

6 of 7
Bill Gates
वाई वी स्लीप-मैथ्यू वॉकर
इस किताब के लेखक मैथ्यू वॉकर है और बिल गेट्स ने अपने इस साल की सूची में इस किताब को भी शामिल किया है। गेट्स ने इस किताब को बेहद रोचक किताब बताया है। उनका कहना है कि इस किताब ने उनकी बिस्तर की आदतों को बदलकर रख दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bill gates son - फोटो : social media
आप चाहें तो बिल  गेट्स की तरफ से सुझाई गईं इन किताबों को अलगे साल भी पढ़ सकते हैं। हालांकि बिल गेट्स की सूची में कई और किताबें भी शामिल हैं। इसमें लेखक ग्रीम सिमसियन की रोजी रिजल्ट भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें