गर्मियों में शरीर से दुर्गन्ध आना एक आम समस्या है। इससे निजात पाने के लिए लोग डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। डियो उनकी इस परेशानी को तो दूर कर देता है, लेकिन बहुत सारे लोगों के शरीर में इसकी वजह से जलन या रैशेज जैसी समस्याएं हो जाती हैं। आप चाहे तो प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल से भी शरीर से आने वाली दुर्गन्ध की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं आपकी रसोई में मौजूद ऐसी चीजों के बारे में जो आपकी इस परेशानी को छू मंतर कर देंगे।