फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसीने की दुर्गंध को दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, झट से मिलेगी राहत

Thu, 13 Jun 2019 05:39 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
underarms
गर्मियों में शरीर से दुर्गन्ध आना एक आम समस्या है। इससे निजात पाने के लिए लोग डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। डियो उनकी इस परेशानी को तो दूर कर देता है, लेकिन बहुत सारे लोगों के शरीर में इसकी वजह से जलन या रैशेज जैसी समस्याएं हो जाती हैं। आप चाहे तो प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल से भी शरीर से आने वाली दुर्गन्ध की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं आपकी रसोई में मौजूद ऐसी चीजों के बारे में जो आपकी इस परेशानी को छू मंतर कर देंगे।
विज्ञापन

2 of 6
baking soda
बेकिंग सोडा है कारगर
ताजे नींबू के रस मे एक चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाकर पसीने वाली जगह पर लगाएं। यह आपके शरीर में होने वाले पसीने को कम करता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
vd - फोटो : Getty Images
विनेगर है बेस्ट
लगभग सभी घरों मे विनेगर मौजूद होता है। यह शरीर मे बैक्टीरिया के पनपने की क्षमता को कम करता है और शरीर के ओडोर को दूर करता है। कॉटन की मदद से इसे उस जगह पर लगाएं जहां आपको ज्यादा पसीना आता हो।

4 of 6
lemon
नींबू है अचूक उपाय
पसीने की दुर्गन्ध दूर करने के लिए नींबू एक असरदार उपाय है। नींबू को काटकर इसे अपने आर्मपिट पर लगाएं। कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।
 
विज्ञापन

व्हीटग्रास है असरदार
व्हीटग्रास के रस को पीना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका स्वाद थोड़ा अजीब होता है। इसलिए इसे पीना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो यह फायदेमंद होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टैनिंग
टमाटर के फायदे
टमाटर के रस को पानी मे मिलाकर नहाया जाए तो यह भी आपकी इस परेशानी को कम कर सकता है। टमाटर में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दुर्गन्ध दूर करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें