फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Get Rid Of Ants: चीटियों से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाएं, घर का कोना कोना होगा साफ

Thu, 14 Jul 2022 04:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चींटियां भगाने के तरीके - फोटो : istock
Home Remedies Tips To Get Rid Of Ants: बारिश के मौसम में घरों में कीड़े मकोड़े आने लगते हैं। इस दौरान घर के कोने और दीवारों पर लाल चीटियां भी चलती नजर आ जाती हैं। ये चीटियां अगर रसोई के सामान पर, कपड़ों में और बिस्तर पर आ जाती हैं, तो बहुत परेशानी होती है। चीटियों के काटने से खुजली होने लगती है और त्वचा लाल हो जाती है। साथ ही घर का सामान भी खराब करती है। सीलन के कारण आटे और चावल के साथ ही पके हुए भोजन जैसे रोटियों आदि में भी चीटियां चढ़ सकती हैं। इससे भोजन तो खराब होता ही है, बैक्टीरिया भी फैलता है। मानसून में चींटी, चींटा फैलना आम बात है। अगर आपके घर पर भी चींटियां डेरा डालने लगी हैं तो चीटियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान से घरेलू नुस्खे अपनाकर आप चीटियां दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नींबू - फोटो : iStock
नींबू 

चीटियों को अपने घर और सामान से दूर करने के लिए निचुड़े हुए नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप फर्श पर पोछा लगाएं तो पानी में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर साफ करें। नींबू की गंध से चीटियां दूर भागती हैं। चींटी और चींटे को खट्टी और कड़वी चीजें पसंद नहीं होती, वहीं मीठे पर चींटे लगते हैं। इसलिए अगर कहीं पर भी मीठी चीज रखी है तो वहीं नींबू के छिलके को रख सकते हैं या उससे फर्श पोछ दें।
विज्ञापन

3 of 5
नमक - फोटो : अमर उजाला
नमक

चींटियां नमक से भागती हैं। घर के कोने के पास या जहां चीटियां आती हैं वहां नमक छिड़क दें। साधारण नमक का इस्तेमाल करें, ये प्राकृतिक तौर पर चींटियों से छुटकारा दिलाने का सस्ता तरीका है। नमक को पानी में मिलाकर उबाल लें और नमक वाले पानी को स्प्रे बोतल में भरकर घर के प्रवेश द्वार, या जहां से चीटियां आ सकती हैं, पर स्प्रे कर दें।

4 of 5
काली मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
काली मिर्च

चींटियों को मीठा जितना पसंद है, कड़वा उतना ही नापसंद है। इसलिए घर में कोने पर काली मिर्च का छिड़काव भी कर सकते हैं। काली मिर्च को पानी में घोल कर घर के प्रवेश क्षेत्रों पर स्प्रे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिरका - फोटो : social media
सफेद सिरका

अगर घर पर सफेद सिरका हो तो पानी में समान मात्रा में मिलाकर सिरके का घोल बना लें। इस सिरके में तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। घोल को स्टोर करके रख लें। जहां चींटियां प्रवेश करती हैं, उन जगहों पर घोल का छिड़काव करें। रोजाना एक बार स्प्रे करने से चींटियां रास्ता बदल लेंगी और उस स्थान पर नहीं आएंगी। सिरके का घोल आप खिड़की, दरवाजों पर भी स्प्रे कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें