Plants To Grow In Summer: जैसे ही मौसम बदलकर हल्की गर्मी की शुरुआत होती है यानी मार्च और अप्रैल का महीना आता है, पौधारोपण का समय बेहतर होता जाता है। यह समय गार्डनिंग शुरू करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय तापमान और धूप दोनों पौधों की ग्रोथ के लिए अनुकूल होते हैं।
ध्यान रखें इस मौसम में पौधों को पर्याप्त धूप दें। ज्यादा पानी देने से बचें। अच्छी क्वालिटी की मिट्टी और खाद का इस्तेमाल करें। समय-समय पर पौधों की कटाई-छंटाई करें। बहुत ज्यादा गर्मी में पौधों को दोपहर की धूप से बचाएं। पानी सुबह या शाम को ही दें। कीड़ों से बचाव के लिए नीम ऑयल का इस्तेमाल करें।
अगर आप इस मौसम में सही पौधों का चयन करते हैं तो आपका छोटा सा गार्डन भी हरा-भरा और खूबसूरत बन सकता है। यहां आपको कुछ पौधों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे आसानी से उगा सकते हैं। अगर आप घर पर गार्डनिंग शुरू करना चाहते हैं, तो ये पौधे आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।