Tips To Keep Coriander Fresh Without Fridge: अगर आपके पास भी फ्रिज नहीं है तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर आप हरा धनिया लंबे समय तक तरोताजा रख सकते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स देंगे।
विज्ञापन
1 of 4
बिना फ्रिज के कैसे ताजा रखें हरा धनिया?
- फोटो : Freepik.com
Tips To Keep Coriander Fresh Without Fridge: हरा धनिया भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल सलाद, चटनी, सब्जी और करी में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन अक्सर यह जल्दी मुरझा जाता है और उसका ताजापन खत्म हो जाता है।
खासतौर पर ये दिक्कत उन लोगों के सामने आती है, जिसके पास फ्रिज नहीं होता। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर हरा धनिया लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं।
सही तरीके से संरक्षण करने से यह न केवल अधिक दिनों तक इस्तेमाल योग्य रहता है, बल्कि इसकी खुशबू और पोषण भी बरकरार रहता है। आइए आुको इन टिप्स के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
बिना फ्रिज के कैसे ताजा रखें हरा धनिया?
- फोटो : Freepik.com
पानी में डालकर रखें
हरे धनिये के ताजगी बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है इसे पानी में स्टोर करना।
कटे हुए तनों को साफ पानी से भरे गिलास या जार में डालें।
पानी को नियमित रूप से बदलते रहें ताकि यह गंदा न हो और सूक्ष्म जीवाणु न पनपें।
गिलास या जार के ऊपर हल्का सा टॉवल रख दें ताकि धूल और कीड़े न आएं।
इस तरीके से धनिये की पत्तियां लंबे समय तक ताजा और हरी बनी रहती हैं।
विज्ञापन
3 of 4
बिना फ्रिज के कैसे ताजा रखें हरा धनिया?
- फोटो : Freepik
गीले कागज में लपेटें
अगर फ्रिज नहीं है तो हरे धनिये को गीले कागज में लपेटकर स्टोर करना बहुत कारगर तरीका है।
पहले धनिये को अच्छे से धो लें और हल्का पानी से निचोड़ लें।
इसके बाद हल्का गीला पेपर टॉवल लें और धनिये की पत्तियों को उसमें लपेट दें।
इसे एयरटाइट या जिपलॉक बैग में रखें।
गीला कागज धीरे-धीरे नमी छोड़ता है, जिससे पत्तियां मुरझाती नहीं हैं और लंबे समय तक ताजा बनी रहती हैं।