फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gardening Tips: मौसम के मुताबिक लगाएं पौधे, घर का बगीचा फूलों से खिल उठेगा

Thu, 18 Apr 2024 03:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Gardening - फोटो : pexel
विद्या शर्मा

आपकी बगिया में रोज कितने फूल खिलते हैं? यह मौसम ‘खिलने’ का है तो आप भी कुछ नए फूलों को अपनी बगिया में जगह दें। गर्मियों का मौसम जितना हमें सताता है, उतना ही पौधों को भी प्रभावित करता है। बदले मौसम, तेज धूप और पानी की कमी के कारण पौधों में फूलों का खिलना कम हो जाता है और आपका बगीचा वीरान-सा दिखने लगता है। इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में खिलने वाले फूल उगाए जाएं, ताकि आपका बगीचा फूलों से गुलजार रहे, सुंदर दिखे, खुशबूदार रहे और आप ताजगी से सराबोर हो जाएं।

घर को महकाएं

चमेली एक तेज सुगंध वाला फूल है। यह फूल सफेद रंग का होता है, जो आपके बगीचे में तारों-सी चमक लाता है। वैसे तो चमेली एक सदाबहार पौधा है, लेकिन यह गर्मियों में खूब खिलता है और अपनी मनमोहक खुशबू से पहचाना जाता है। यह जब आपके बगीचे में खिलेगा तो पूरे घर को एक गुलदस्ते की तरह अपनी महक से महका देगा।
विज्ञापन

2 of 5
Gardening - फोटो : pexel
ब्रह्मांड की सुंदरता

ब्रह्मांड फूल, जिसे कॉसमॉस नाम से भी जाना जाता है, एक बारहमासी पौधा है। इसमें मध्य गर्मियों से शरद ऋतु तक प्रचुर मात्रा में फूल खिलते हैं। इस फूल के कारण बगीचे में पक्षी और तितलियां भी आती हैं। अपनी रंगीन पंखुड़ियों के कारण यह फूल किसी फूलदान या गुलदस्ते जैसा प्रतीत होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Flowers - फोटो : pexel
लटकती हुई टोकरी

इम्पेतिन्स नाम का फूल किसी के भी मन को मोह सकता है। इस पौधे की खास बात यह है कि यह अपनी इच्छानुसार किसी भी रंग में खिलता है। यह ठंडे तापमान को सहन करने में असमर्थ है, इसलिए इसको गर्मी के मौसम में उगाया जाता है। यह पौधा बीज और कलम, दोनों से आसानी से उगाया जा सकता है। लटकती हुई टोकरियों में यह सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है।

4 of 5
Flower - फोटो : pexel
जिन्निया फ्लावर

आप जिन्निया के पौधों को अपने किचन गार्डन, बालकनी के गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगा सकती हैं। जिन्निया डेजी परिवार से संबंधित है, जो कि तेजी से बढ़ता है और इसमें फूल भी अधिक मात्रा में खिलते हैं। जिन्निया के पौधों को मुख्य रूप से ठंड बीत जाने के बाद उगाना अच्छा रहता है। यह हरी-हरी पत्तियों के बीच अपनी रंग-बिरंगी रंगत के कारण बेहद सुंदर दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gardening - फोटो : pexel
हर रंग में सुंदर

गुड़हल, जिसे चाइना रोज भी कहा जाता है, एक झाड़ीनुमा फूल है, जो कि खिलने पर काफी खूबसूरत लगता है। आप इस फूल को इस मौसम में उगा सकती हैं। यह फूल कम देखभाल के साथ ही कम पानी लेता है, साथ ही आपके घर की छत और बगीचे की सुंदरता को बढ़ाने का काम भी करता है।

सही मात्रा में मिले प्रकाश

कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. अमित त्रिपाठी बताते हैं, बागवानी एक ऐसी विधा है, जिसमें रुचि लेकर महिलाएं घर के उपयोग के लिए नुकसानदायक रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों के बिना भी सब्जी-भाजी, फूल और फल उगा सकती हैं। इस समय आप बोगनवेलिया, डहेलिया, चंपा, जैस्मिन, गुड़हल, वेरोनिका, लीलि आदि फूल वाले पौधे अपनी बगिया में लगा सकती हैं। इसके साथ ही सबसे जरूरी है मिट्टी का ख्याल रखना, सप्ताह में एक बार अवश्य मिट्टी की गुड़ाई करना और उसमें नीम की खली, गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट, थोड़ा एप्सम साल्ट तथा साइटोलाइजर मिलाकर डालना। इसके साथ ही मिट्टी में नमी के स्तर की जांच और समय पर सिंचाई जरूर करें। पौधे लगाते समय उचित दूरी का ध्यान रखें, जिससे उन्हें उचित मात्रा में सूर्य का प्रकाश मिल सके, क्योंकि उन्हें प्रकाश मिलना सबसे ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें