फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen For Kids: किचन स्लैब पर रखें ऐसा सामान, बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद और सजावट में भी आएगा काम

Sat, 22 Feb 2025 12:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

भूख लगने पर बच्चे किचन स्लैब पर रखी कोई भी चीज उठाकर खा लेते हैं, लेकिन यह उनकी सेहत के लिए सही नहीं है? आप अपने किचन स्लैब पर क्या-क्या रखती हैं?
विज्ञापन
1 of 5
किचन स्लैब की सजावट - फोटो : iStock
दीपिका शर्मा 

Kids Friendly Kitchen: बच्चे सुपर एक्टिव होते हैं। वह कभी कुछ तो कभी कुछ करते ही रहते हैं। इस दौरान जैसे ही उन्हें जरा-सी भूख लगती है, वे सबसे पहले किचन में जाते हैं। किचन शेल्फ को खोलते हैं या फिर स्लैब पर रखे बर्तनों में झांकने लगते हैं। इस दौरान उन्हें जो कुछ भी मिलता है, उसे खाकर वे वापस खेल में लग जाते हैं। बच्चों की यह आदत उनकी सेहत से जुड़ी है, इसलिए आपको किचन स्लैब को बच्चों के अनुकूल बनाना चाहिए, ताकि उस पर रखी चीजें उनकी सेहत को लाभ पहुंचाएं। 

फलों की टोकरी

कहा जाता है कि रोजाना कम से कम एक फल खाना जरूरी है। इसलिए जरूरी है कि आप फलों की टोकरी किचन स्लैब पर रखें या डाइनिंग टेबल पर। इस टोकरी में आप केले, अंगूर, सेब, संतरे जैसे मौसमी फल या खीरे रखें। ध्यान दें कि आप इन फलों को अच्छी तरह धोकर नेट कवर से ढककर ही रखें, क्योंकि अक्सर बच्चे फलों को उठाकर सीधे खा लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
किचन स्लैब की सजावट - फोटो : Adobe Stock
नट्स का जार

एक जमाना था, जब नट्स के जार को बच्चों की पहुंच से दूर रखने के लिए उसे किचन की सबसे ऊंची शेल्फ में रखा जाता था। मगर आप ऐसा न करें और बच्चों को सही पोषण देने के लिए एक छोटे जार में नट्स, जैसे- बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू और कई तरह के बीजों को स्लैब पर ही रख दें। आप इन नट्स को मुर्मूरे या साबूदाना के साथ रोस्ट कर नमकीन की तरह भी रख सकती हैं, जिन्हें बच्चे ही नहीं, बड़े भी स्नैक के रूप में खाना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
किचन स्लैब की सजावट - फोटो : freepik
बासी खाना न रखें

बासी भोजन को आप किचन में ऐसे ही छोड़ देती हैं, जिसे बच्चे खा लेते हैं। बच्चों को जब भूख लगती है तो वे यह नहीं देखते कि क्या ताजा है और क्या बासी। बासी खाना शारीरिक और मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाता है, खासकर बच्चों को। इसलिए बासी खाने को किचन से जरूर हटाएं। 

कुछ हेल्दी ड्रिंक्स

कई बच्चों को जब किचन में कुछ भी खाने योग्य नहीं मिलता तो वे पानी पीकर वापस खेल में लग जाते हैं। यह उन्हें डिटॉक्स तो रखता है, लेकिन पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं करता। इसलिए आप उनके लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स बनाएं, जैसे कि मीठी लस्सी, सत्तू ड्रिंक, फ्रूट स्मूदी, नींबू-पानी, नारियल पानी और दूध या दूध से बने ड्रिंक्स। इन ड्रिंक्स को आप किचन स्लैब पर उनकी पसंद की बोतल में रखें, ताकि बच्चे उसे आसानी से पी सकें। ये ड्रिंक्स उन्हें ऊर्जा देंगे और डिटॉक्स भी करेंगे। 

4 of 5
किचन स्लैब की सजावट - फोटो : freepik
स्लैब पर क्या न हो

याद रखें कि आपको किचन स्लैब पर सिर्फ खाने-पीने की चीजों को ही नहीं रखना होता है, बल्कि कुछ ऐसी वस्तुएं भी हटानी होती हैं, जो बच्चों के लिए हानिकारक हैं, जैसे कि तेज चाकू, कांटे वाले चम्मच और कैंची जैसी धारदार चीजें। आप गरम और कांच के बर्तन भी स्लैब पर न छोड़ें। साथ ही  अगर किचन में ऑटोमेटिक गैस स्टोव है तो इस्तेमाल के बाद उसका प्लग मेन स्विच से निकाल दें। वहीं खतरनाक रसायन, जैसे कि क्लीनिंग एजेंट, कीटनाशक आदि को ऊपरी शेल्फ में रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किचन के वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock
रंग तो हो लेकिन प्राकृतिक हो 

आहार विशेषज्ञ डॉ. कनिष्का सिंह कहती हैं, बच्चे की पहुंच में जो शेल्फ हो, उसमें ही आप स्नैक्स रखें। अधिक ऊपर रखी चीजों तक पहुंचने के लिए वे स्टूल का उपयोग करते हैं और कई बार चोटिल हो जाते हैं। आप बचपन से ही बच्चों में घर के बने ताजे खाने की आदत डलवाएं। रंग-बिरंगी खाने की चीजें बच्चों को आकर्षित करती हैं, इसलिए नेचुरल कलर्स के जरिये उनके लिए आलू, चावल, बाजरा, रागी जैसी चीजों से स्नैक्स या चिकी बनाएं। एयर फ्रायर जैसे गैजेट्स के अधिक इस्तेमाल से बचें। प्रोसेस्ड फूड आइटम्स का कम से कम इस्तेमाल करें और पानी स्टोरेज करने के लिए प्लास्टिक मटेरियल से बचें। आप बच्चों के खाने की आदत का ध्यान रखें, क्योंकि पौष्टिक आहार ही स्वस्थ जीवन की नींव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें