फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal Fitness: छावा में विक्की की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के मुरीद हुए फैंस, जानें क्या है फिटनेस का राज?

Fri, 21 Feb 2025 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vicky Kaushal Body Transformation: विक्की कौशल के फिटनेस की भी खूब तारीफ की जा रही है। फैंस उनकी सिक्स पैक एब्स और बॉडी लुक को देखकर काफी हैरान हैं। तो आज की हम आपको विक्की कौशल की डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे वह अपनी बॉडी को फिट रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल की फिटनेस और डाइट से जुड़े राज जानें - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने वाली है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी तरह से फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की कौशल और विनीत कुमार को यातना दी जाती है। इसमें विक्की कौशल के फिटनेस की भी खूब तारीफ की जा रही है। फैंस उनकी सिक्स पैक एब्स और बॉडी लुक को देखकर काफी हैरान हैं। तो आज की हम आपको विक्की कौशल की डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे वह अपनी बॉडी को फिट रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल की फिटनेस और डाइट से जुड़े राज जानें - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
अभिनेता करते हैं ये बॉडी वर्कआउट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके सिक्स एब्स के पीछे एक मजबूत वर्कआउट और योग है। वह नियमित रूप से जिम जाकर वर्कआउट करते हैं। साथ ही मानसिक हेल्थ को बनाए रखने के लिए योग भी करते हैं। इस फिल्म के लिए भी उन्होंने कई महीनों तक खूब मेहनत की है।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल की फिटनेस और डाइट से जुड़े राज जानें - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
ओवरऑल बॉडी वर्कआउट पर देते हैं ध्यान

अभिनेता ने अपना एक्सरसाइज रूटीन भी रिवील किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी रोजाना की ट्रेनिंग में वह मसल्स, चेस्ट और ऐब्स के साथ-साथ ओवरऑल बॉडी के सारे एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं। वह वेट लिफ्टिंग ट्रेनिंग करते हैं। पुश अप्स करते हैं और बैटल रोप ट्रेनिंग भी करते हैं, जिससे उनके एब्स काफी उभरे हुए नजर आते हैं।

4 of 5
विक्की कौशल की फिटनेस और डाइट से जुड़े राज जानें - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
ये है अभिनेता की डाइट

अभिनेता अपने बाइसेप्स को मजबूत बनाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, जिसमें पुल अप्स कलाई, कंधे और बाइसेप्स आदि शामिल है। बात करें डाइट की तो विक्की तो नाश्ते में भले ही आलू के पराठे पसंद हैं, लेकिन वह बॉडी बनाने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। अभिनेता ओट्स, अंडे, सब्जी दाल और रोटी खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल की फिटनेस और डाइट से जुड़े राज जानें - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
इन सितारों से सजी है फिल्म

वहीं रात में अभिनेता हल्का और प्रोटीन से युक्त खाना पसंद करते हैं। इसमें सब्जियों का सूप, ग्रिल्ड चिकन इत्यादि शामिल है। बता दें कि फिल्म 'छावा' का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसके निर्माता दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और अक्षय खन्ना ने अदाकारी की है। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें