Blender
- फोटो : instagram
5 इन 1 चॉपर
सब्जियां काटने, चॉप करने से लेकर ग्रेट करने तक कितनी परेशानियां आती हैं और किचन कुछ ही देर में बिखरा हुआ दिखने लगता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके लिए आपको चाकू, पिलर और चॉपिंग बोर्ड चाहिए होता है। इस स्थिति से बचने के लिए आप अपने किचन में 5 इन 1 वेजिटेबल चॉपर जरूर रखें। इसके इंटरचेंजेबल ब्लेड्स आपके काम को आसान बनाते हैं और मिनटों में आपकी जरूरतों को पूरा करते हैं। इसमें एडजस्टेबल डायलर होता है, जिसकी मदद से आप अपने हिसाब से सब्जियों को मोटा-पतला रख सकती हैं।
ब्लेंडर
मिक्सर, जूसर, ग्राइंडर आपके काम को भले ही आसान बनाते हों, लेकिन मिक्सर और उसके साथ आने वाले बड़े-बड़े जार को रसोई में रखना चुनौतीपूर्ण होता है। इसलिए इसकी जगह आप ब्लेंडर को चुनें, जिसे उपयोग करना आसान है। इसकी मदद से आप जूस, चटनी और स्मूदी बना सकती हैं। यह आपके समय और मेहनत को बचाते हैं और अधिक जगह की मांग भी नहीं करते।