फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Decor: बेडरूम से किचन तक, ये रंग आपके घर को बना देंगे Pinterest जैसा खूबसूरत

Thu, 30 Jul 2026 05:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Home Decor Color Trends 2026: घर की सजावट में रंगों का चयन बहुत मायने रखता है। होम डेकोर का नया ट्रेंड कह रहा है कि दुनिया अब गहरे रंगों की ओर बढ़ रही है।
 
विज्ञापन
1 of 5
घर में कहां कौन सा पेंट कराएं - फोटो : Ai
Best Paint Colors for Every Room: अगर आपका घर भी एस्थेटिक दिखने के चक्कर में बेज, क्रीम और ऑफ-व्हाइट रंगों के दायरे में सिमटकर रह गया है तो अब बदलाव का समय आ गया है। 2026 में होम डेकोर की दुनिया गहरे रंगों की ओर बढ़ रही है। ये रंग सिर्फ दीवारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आप फर्नीचर, फैब्रिक और डेकोर आइटम्स के जरिये पूरे घर का मूड बदल सकती हैं। ट्रेंड के अनुसार, इस बार घर के रंग सॉफ्ट न्यूट्रल्स से आगे बढ़कर अपनी कहानी खुद कहेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
बेडरूम से किचन तक में कराएं ये रंग - फोटो : Ai
बेड रूम
 
  • सुकून देने वाले रंग 2026 में बेडरूम के लिए डीप प्लम, म्यूटेड टील और वॉर्म टेराकोटा जैसे गहरे लेकिन सुकून देने वाले रंग ट्रेंड में रहेंगे।
  • इन रंगों को दीवारों पर मैट फिनिश के साथ इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा, जिससे आंखों को आराम मिलता है।
  • फर्नीचर के लिए डार्क वुड या चारकोल टोन का बेड फ्रेम चुन सकती हैं, जो कमरे को शाही और आकर्षक लुक देता है।
  • चादरों, तकियों और कुशन कवर में ऑलिव ग्रीन, डस्टी रोज और मिट्टी जैसे प्राकृतिक रंग कमरे में संतुलन बनाए रख सकते हैं।
  • सजावट के लिए पीतल के लैंप, टेक्सचर वाला कालीन और दीवारों से मेल खाते परदें चुनें।
  • इससे बेडरूम न सिर्फ आरामदायक, बल्कि बेहद सलीकेदार भी नजर आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
बेडरूम से किचन तक में कराएं ये रंग - फोटो : Ai
लिविंग रूम
  • जीवंतता का अहसास लिविंग रूम घर का सबसे अहम हिस्सा होता है, जहां परिवार और मेहमान समय बिताते हैं।
  • ट्रेंड कहता है कि यहां एमराल्ड ग्रीन, बरगंडी और स्मोकी ब्लू जैसे गहरे रंग अच्छे लगेंगे।
  • आप इन रंगों में से किसी एक को एक्सेंट वॉल यानी कि मुख्य दीवार पर करें और बाकी दीवारों को हल्के न्यूट्रल रंग में ही रहने दें।
  • फर्नीचर में आप कर्व्ड सोफा, लकड़ी की सेंटर टेबल और अलग-अलग रंगों के कुशन रख सकती हैं।
  • साथ ही थ्रो ब्लैंकेट, दीवारों पर आर्ट पीस, आकर्षक लैंप और इंडोर पौधे लिविंग रूम को जीवंत और स्टाइलिश बनाने का काम करेंगे।

4 of 5
बेडरूम से किचन तक में कराएं ये रंग - फोटो : Ai
रसोई घर
  • कुछ खास रंग इस साल किचन डेकोर में वॉर्म क्ले, सेज ग्रीन और बर्न्ट ऑरेंज जैसे रंग खास तौर पर देखने को मिलेंगे।
  • किचन कैबिनेट्स में मैट फिनिश और लकड़ी का स्पर्श ट्रेंड में रहेगा।
  • हालांकि दीवारों का रंग हल्का रखना बेहतर होगा, जिससे रसोई खुली और साफ दिखाई दे।
  • रसोई को खास बनाने के लिए रंगों में कंट्रास्ट रखें।
  • साथ ही सिरेमिक जार, ओपन शेल्फ, हैंगिंग लाइट्स और छोटे-छोटे हर्ब प्लांट्स शामिल करें।
  • इससे किचन में गर्माहट और ताजगी दोनों का अहसास मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेडरूम से किचन तक में कराएं ये रंग - फोटो : Ai
बच्चों का कमरा 
  • खुशियों से भरा बच्चों के कमरे के लिए हमेशा खुशमिजाज और हल्के रंगों का चुनाव करना चाहिए।
  • 2026 में सॉफ्ट येलो, स्काई ब्लू, कोरल और लैवेंडर जैसे रंग बच्चों के कमरे के लिए पसंद किए जाएंगे।
  • दीवारों पर हल्के रंगों के साथ वॉल आर्ट या म्यूरल्स अच्छा विकल्प हैं, जबकि फर्नीचर सरल और उपयोगी होना चाहिए।
  • बेडशीट्स और परदों में प्रिंट्स और चमकीले रंग बच्चों की ऊर्जा को दर्शाते हैं।
  • साथ ही स्टोरेज बॉक्स, फेयरी लाइट्स, बुक शेल्फ और एक क्रिएटिव कॉर्नर बच्चों के कमरे को मजेदार, सीखने वाला और खुशनुमा बना देगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें