फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Rangoli Design: सावन में बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Thu, 30 Jul 2026 02:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan 2026 Rangoli: सावन में कौन-सी रंगोली बनानी चाहिए?
सावन में भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों जैसे शिवलिंग, बेलपत्र, त्रिशूल, डमरू, ओम, कमल और हरियाली थीम वाली रंगोलियां बनाना शुभ माना जाता है। फूलों और प्राकृतिक रंगों से बनी इको-फ्रेंडली रंगोली भी इस मौसम में लोकप्रिय और आकर्षक विकल्प है।
 
विज्ञापन
1 of 6
सावन की रंगोली डिजाइन - फोटो : AI

Sawan 2026 Rangoli: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना, हरियाली और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस पूरे महीने घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, महिलाएं व्रत रखती हैं, झूले पड़ते हैं और घरों को सुंदर तरीके से सजाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन में साफ-सुथरा और सजा हुआ घर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और भगवान शिव व माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है। यही कारण है कि लोग अपने घर के मुख्य द्वार, आंगन और पूजा स्थल को आकर्षक रंगोली से सजाते हैं।

रंगोली केवल सजावट का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और शुभता का प्रतीक भी है। सावन के दौरान बेलपत्र, त्रिशूल, डमरू, शिवलिंग, कमल, मोर, ओम और हरे रंग की पारंपरिक रंगोलियां विशेष रूप से बनाई जाती हैं। इन डिजाइनों से घर का वातावरण भक्तिमय और मनमोहक बन जाता है।

अगर आप भी इस सावन अपने घर के आंगन को सबसे अलग और सुंदर बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ आसान, आकर्षक और ट्रेंडिंग सावन रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें बनाना आसान है और जो सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

शिवलिंग और बेलपत्र वाली रंगोली
 

  • सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है, इसलिए शिवलिंग और बेलपत्र की रंगोली सबसे शुभ मानी जाती है।
  • हरे, सफेद और नीले रंगों का संयोजन इसे बेहद आकर्षक बनाता है।
  • आप इसके चारों ओर दीपक या फूलों की पंखुड़ियां सजाकर इसे और भी सुंदर बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

ओम, त्रिशूल और डमरू डिजाइन

  • अगर आप कम समय में सुंदर रंगोली बनाना चाहते हैं, तो ओम, त्रिशूल और डमरू की मिनिमल डिजाइन एक बेहतरीन विकोल्प है।
  • यह रंगोली मुख्य द्वार, मंदिर या पूजा कक्ष के सामने बनाई जा सकती है।
  • इसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग का उपयोग करने से डिज़ाइन और अधिक आकर्षक दिखाई देती है।

4 of 6
हरतालिका तीज रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram

हरियाली थीम रंगोली

  • सावन का महीना हरियाली का प्रतीक है।
  • ऐसे में पत्तियां, बेलें, फूल, मोर पंख और वर्षा की बूंदों से प्रेरित रंगोली घर के आंगन को प्राकृतिक सुंदरता देती है।
  • यह डिज़ाइन पर्यावरण प्रेम और सावन की ताजगी दोनों को दर्शाती है।
  • चाहें तो ताजे फूलों और पत्तों से फ्लोरल रंगोली भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

कमल और दीपक वाली पारंपरिक रंगोली

  • कमल को पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • सावन के सोमवार या हरियाली तीज जैसे अवसरों पर कमल और दीपक वाली रंगोली घर में शुभता का संदेश देती है।
  • गुलाबी, पीले और हरे रंगों का संयोजन इस डिज़ाइन को बेहद आकर्षक बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rangoli Ideas - फोटो : instagram

फूलों की इको-फ्रेंडली रंगोली

  • अगर आप रंगों की जगह प्राकृतिक सजावट पसंद करते हैं, तो गेंदे, गुलाब, चमेली और हरी पत्तियों से इको-फ्रेंडली रंगोली बनाएं।
  • यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल होती है, बल्कि पूजा स्थल और आंगन को भी सुगंधित और सुंदर बना देती है।
  • सावन में यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें