फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: मावा असली है या केमिकल वाला? घर पर 2 मिनट में ये टेस्ट करके कर सकते हैं पहचान

Sun, 01 Mar 2026 11:27 AM IST
Shikhar Baranawal हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mava Purity Test at Home: त्योहारों में अक्सर बाजार में नकली मावा मिलने की आशंका बढ़ जाती है। नकली मावा का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आप घर पर 2 मिनट में कैसे मिलावटी मावा की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मावा - फोटो : Adobe Stock
How to Check Fake Khoya: होली रंगों और पकवानों का त्योहार है। अक्सर त्योहारों में मावे की खपत कई गुना बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर मिलावटखोर बाजार में नकली और जहरीला मावा खपाने की कोशिश करते हैं।  शुद्ध मावा दूध को घंटों जलाकर तैयार किया जाता है, लेकिन मुनाफा कमाने के लिए इसमें सिंथेटिक दूध, यूरिया, डिटर्जेंट और घटिया तेल मिला दिया जाता है। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार मिलावटी मावा खाने से न सिर्फ पाचन तंत्र बिगड़ता है, बल्कि यह किडनी और लिवर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। अक्सर लोग चमक और सस्ते दाम के लालच में आकर मिलावटी मिठाई खरीद लेते हैं, जिसके सेवन के बाद अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आप मावा शुद्धता को कैसे पहचान सकते हैं, और साथ ही ये भी जानेंगे कि आप घर ही मावां प्योरिटी का जांच कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मिठाइयां - फोटो : Adobe Stock
त्योहारों में बाजारों में क्यों बढ़ जाती है नकली मावा की खपत?
  • होली जैसे बड़े त्योहारों पर मिठाइयों की खपत सामान्य दिनों से कई गुना तक बढ़ जाती है, जिसकी पूर्ति असली दूध के मावे से करना कठिन होता है।
  • ऐसे में मुनाफाखोर कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए केमिकल और स्टार्च का सहारा लेते हैं।
  • बाजार में बढ़ती मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर का फायदा उठाकर नकली मावा गुपचुप तरीके से सप्लाई किया जाता है।
 
ये भी पढ़ें- Women's Day 2026: क्यों मनाया जाता है 8 मार्च को महिला दिवस? जानें 5 अनसुने तथ्य
विज्ञापन

3 of 5
मावा - फोटो : Adobe Stock
क्या घर पर मावे की शुद्धता जांचना संभव है?
  • जी हां रसोई में मौजूद साधारण चीजों जैसे आयोडीन या गर्म पानी से मावे की शुद्धता जांची जा सकती है।
  • ये घरेलू परीक्षण वैज्ञानिक आधार पर काम करते हैं और तुरंत मिलावट का संकेत दे देते हैं।
  • घर पर जांच करने से आप अपने परिवार को त्योहार के दौरान होने वाली फूड पॉइजनिंग से सुरक्षित रख सकते हैं।

4 of 5
गुजिया के लिए घर ही बनाएं मावा - फोटो : Adobe stock
कैसे करें आयोडीन टेस्ट?
  • थोड़ा सा मावा लेकर उसे थोड़े से पानी में उबालें और फिर उसे ठंडा होने दें।
  • ठंडे किए गए मावे के घोल में 2-3 बूंदें टिंचर आयोडीन (जो किसी भी केमिस्ट की दुकान पर मिलता है) की डालें।
  • अगर मावे का रंग बदलकर नीला या काला हो जाए, तो समझ लें कि इसमें स्टार्च या उबले हुए आलू की मिलावट है। शुद्ध मावे का रंग नहीं बदलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे जानें मावा से की शुद्धता - फोटो : instagram
क्या मावे का रंग भी उसकी शुद्धता के बारे में कुछ बताता है?
  • शुद्ध मावे का रंग हल्का क्रीम होता है; बहुत ज्यादा सफेद मावा केमिकल और ब्लीच का संकेत हो सकता है।
  • अगर मावा दानेदार है और उसका रंग हल्का पीलापन लिए हुए है, तो वह शुद्ध दूध का बना हो सकता है।
  • मावे को चखने पर अगर वह कड़वा या मेटालिक स्वाद दे, तो समझ लें कि उसमें डिटर्जेंट या यूरिया की मिलावट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें