फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Income Ideas: एआई से घर बैठे कमाई! 2026 में ये 7 तरीके बना सकते हैं आपको अमीर

Fri, 27 Feb 2026 03:44 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AI Income Ideas: अगर आप भी घर बैठे कमाना चाहते हैं तो ये 7 तरीके आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं 7 बेहतरीन तरीके।
विज्ञापन
1 of 8
एआई से कमाई कैसे करें - फोटो : Adobe Stock

AI Income Ideas: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। ये अब बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है। 2026 में AI आधारित स्किल्स रखने वालों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

एआई ने फ्रीलांसर्स, स्टूडेंट्स, हाउसवाइव्स और जॉब करने वालों के लिए घर बैठे कमाई के नए दरवाजे खोल दिए हैं। AI का सही उपयोग सीखकर आप कम निवेश में नई इनकम स्ट्रीम बना सकते हैं।

अगर आपके पास इंटरनेट और बेसिक डिजिटल स्किल्स हैं, तो आप भी AI की मदद से अच्छी इनकम शुरू कर सकते हैं। अगर आप भी घर बैठे कमाना चाहते हैं तो ये 7 तरीके आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं 7 बेहतरीन तरीके।

विज्ञापन

2 of 8
AI कंटेंट राइटिंग और ब्लॉगिंग - फोटो : AI जनरेटेड

AI कंटेंट राइटिंग और ब्लॉगिंग


AI टूल्स की मदद से आप ब्लॉग, आर्टिकल, स्क्रिप्ट और सोशल मीडिया पोस्ट बना सकते हैं। आप अपने खुद के ब्लॉग शुरू कर सकते हैं या क्लाइंट्स के लिए कंटेंट लिख सकते हैं। फ्रीलांस काम पाने के लिए कई आनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर प्रोफाइल बनाकर ब्लॉग, स्क्रिप्ट, सोशल मीडिया पोस्ट और मार्केटिंग कॉपी तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 8
एआई से ऐसे बनवाएं कार्ड - फोटो : AI

AI ग्राफिक डिजाइन

एआई इमेज जनरेशन टूल्स की मदद से लोगो, पोस्टर और डिजिटल आर्ट बनाकर क्लाइंट्स को बेचा जा सकता है। एआई का यह टूल थंबनेल, पोस्टर और लोगो बनाने की सुविधा देता है। डिज़ाइन बेचने के लिए भी कई प्लेटफॉर्म उपयोगी हैं।

4 of 8
यूट्यूब ऑटोमेशन - फोटो : AI जनरेटेड

यूट्यूब ऑटोमेशन

एआई से स्क्रिप्ट, वॉइसओवर और एडिटिंग कर फेसलेस यूट्यूब चैनल चलाया जा सकता है। बिना कैमरा फेस दिखाए भी आप यूट्यूब पर चैनल चला सकते हैं। AI से स्क्रिप्ट, वॉइसओवर और वीडियो एडिटिंग आसानी से हो जाती है। अपने चैनल को ग्रो करने के लिए यूट्यूब और प्रमोशन के लिए फेसबुक का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

5 of 8
online Course - फोटो : AI

ऑनलाइन कोर्स बनाएं

अगर आपको AI टूल्स की अच्छी समझ है, तो आप ऑनलाइन कोर्स बना सकते हैं। AI सीखकर दूसरों को सिखाएं। डिजिटल कोर्स बनाकर कमाई करें। कई प्लेटफार्म हैं, जहां आप अपने कोर्स बेचकर कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 8
एआई चैटबॉट - फोटो : AI

AI चैटबॉट डेवलपमेंट

छोटे बिजनेस अपनी वेबसाइट के लिए चैटबॉट चाहते हैं। बेसिक कोडिंग सीखकर यह सेवा दी जा सकती है। छोटे बिजनेस अपनी वेबसाइट के लिए चैटबॉट और ऑटोमेशन टूल्स चाहते हैं। आप AI बेस्ड चैटबॉट सेटअप कर के सर्विस दे सकते हैं। इसके लिए स्पोटिफाई स्टोर्स और लोकल बिजनेस को टारगेट करें।

 

विज्ञापन

7 of 8
फ्लिपकार्ट-अमेजन - फोटो : AI

AI एफिलिएट मार्केटिंग

AI टूल्स की मदद से आप रिव्यू ब्लॉग और प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन लिख सकते हैं। एफिलिएट प्रोग्राम जॉइन करने के लिए अमेजन का एफिलिएट नेटवर्क अच्छा विकल्प है।

विज्ञापन

8 of 8
Social Media - फोटो : FREEPIK
सोशल मीडिया मैनेजमेंट

AI से कंटेंट कैलेंडर, कैप्शन और ग्राफिक्स तैयार करके आप छोटे बिजनेस का सोशल मीडिया मैनेज कर सकते हैं। क्लाइंट्स पाने के लिए लिंक्डन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें