फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: घर की दीवारों और टाइल्स पर लगे हैं पक्के रंग के निशान, इन तरीकों से करें साफ

Mon, 25 Mar 2024 12:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर होली के रंग से आपके घर की दीवारें भी खराब हो रहीं हैं, तो इन्हें साफ करने के लिए हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं 
विज्ञापन
1 of 5
साफ सफाई के टिप्स - फोटो : istock
होली के दिन का इंतजार लोग सालभर करते हैं। अब आज जब रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है, तो हर कोई जैसे बच्चा बना हुआ है। होली के दिन लोग अपने परिवारवालों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर जमकर रंग खेलते हैं। रंग खेलते वक्त तो कोई ये ध्यान नहीं देता कि, पक्के रंग के निशान आसानी से नहीं जाते, लेकिन जब रंग खेलने के बाद सफाई की बारी आती है, तो हर किसी की हालत खराब होती है।

दरअसल, पक्के रंग के निशान जब घरों की दीवार पर लग जाते हैं, तो इन्हें छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप घर से रंगों के पक्के निशान भी छुड़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
साफ सफाई के टिप्स - फोटो : Pixabay

नींबू

घर में नींबू तो होगा ही, तो बस नींबू लेकर उसे घर पर लगे उन टाइल्स पर रगड़े, जहां रंगों का दाग लगा हो। ऐसा करने से रंगों के दाग हल्के होने लगेंगे। जब दाग हट जाएं तो इसे टिश्यू की मदद से साफ कर लें। 
विज्ञापन

3 of 5
साफ सफाई के टिप्स - फोटो : pixabay

बेकिंग सोडा

घर की टाइल्स और दीवारों पर से रंग के दाग हटाने में बेकिंग सोडा काफी काम आता है। इसके लिए आपको बस एक कटोरी में बेकिंग सोडा घोलना है। इसके बाद इस पेस्ट को घर की उस जगहों पर लगाएं, जहां रंगों के दाग हों। पेस्ट को कुछ देर ऐसे ही दीवारों पर लगा रहने दें। कुछ समय के बाद इसे कपड़े से साफ कर लें। 

4 of 5
साफ सफाई के टिप्स - फोटो : Pixabay

गर्म पानी

अगर आपके घर की दीवारों, फर्श और टाइल्स पर रंगों के दाग हैं, तो इनपर बार-बार खौलता पानी डालें। कुछ देर बाद जब इसे साफ करेंगे, तो रंग के दाग अच्छी तरह से साफ हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साफ सफाई के टिप्स - फोटो : istock

विनेगर

विनेगर को नींबू के साथ मिलाकर आप इससे घर के टाइल्स साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें