बिस्तर, पर्दे या सोफे पर लगा रंग कैसे साफ करें
- फोटो : istock
बिस्तर, पर्दे या सोफे पर लगा रंग कैसे साफ करें
लोग होली में रंग से पर्दे या सोफे को बचाने की कोशिश तो करते हैं लेकिन कई बार घर के अंदर पिचकारी से रंग खेलते हुए या शरीर में लगा रंग पर्दे पर छू जाने या फिर बच्चों के रंग खेलने के बाद नहाए बिना बिस्तर या सोफे पर बैठ जाने से रंग लग सकता है। गलती से गीला रंग पर्दे, सोफे के कवर या तकिए पर गिर भी सकता है। ऐसी स्थिति से परेशान न हों। बल्कि एक बाल्टी पानी में चार चम्मच सिरका डालकर रंग वाले कपड़े, चादर, पर्दा या कवर को 15 मिनट के लिए भिगो दें। फिर उसे धोकर निकाल लें। कुश पर रंग लग जाए तो काॅटन बाॅल पर सिरका या नींबू का रस लगाकर साफ कर सकते हैं।