फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली से पहले बदलना है घर का हुलिया तो सजावट के लिए पुरानी चीजों को ऐसे करें इस्तेमाल

Fri, 08 Mar 2024 03:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली के लिए घर की सजावट कर रहे हैं तो पुरानी चीजों को नए तरीके से इस्तेमाल करके घर को नया लुक दे सकते हैं। यहां होली में घर की सजावट के लिए सस्ते तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Living Room - फोटो : pexel
Holi 2024 Home Decor Ideas: 25 मार्च को होली है। होली हिंदू धर्म के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार मस्ती, हुल्लड़ के साथ ही प्रेम और मिलन का पर्व भी होता है। इस त्योहार पर लोग अपने परिजनों, दोस्तों, आस पड़ोसियों और करीबियों से मिलते हैं। उनके गले लगते हैं और मीठा या गुजिया खिलाकर होली की बधाई देते हैं। कहते हैं कि सालों से न मिलने वाले दोस्त या मनमुटाव को मिटाने के लिए करीब आने की इच्छा रखने वाले लोग होली में गिले शिकवे मिटाकर एक हो जाते हैं।

ऐसे में होली के मौके पर घर पर बहुत चहल पहल रहती है। रंग वाली होली के बाद से मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में घर की सजावट और रंगत खास होनी चाहिए ताकि रिश्तेदार, दोस्त या करीबी जब आपके घर आएं तो सुंदरता देख इंप्रेस हो जाएं। हालांकि त्योहार के खर्च अपने आप में काफी होते हैं, उसपर घर की सजावट का खर्च बजट बिगाड़ सकता है। इसलिए होली के लिए घर की सजावट कर रहे हैं तो पुरानी चीजों को नए तरीके से इस्तेमाल करके घर को नया लुक दे सकते हैं। यहां होली में घर की सजावट के लिए सस्ते तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Furniture Cleaning Tips - फोटो : Istock
फर्नीचर को दे नया लुक

सबसे पहले शुरुआत फर्नीचर से करें। अब आप घर का फर्नीचर तो बदल नहीं सकते, क्योंकि पुराना फर्नीचर खराब नहीं हुआ है और नए फर्नीचर को रखने की जगह नहीं है। लेकिन पुराना फर्नीचर लिविंग रूम की सजावट में बदलाव के आंडे आ रहा है। इसलिए फर्नीचर के रंग रूप में बदलाव कर सकते हैं। सोफा सेट है तो उसपर नए तरीके और रंग के कवर चढ़ा सकते हैं। साथ ही उनकी जगह में कुछ बदलाव कर सकते हैं। जैसे दाई तरफ रखें फर्नीचर को सेंटर में या बाईं ओर रख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
living room - फोटो : istock
टाइल्स का रूपांतरण

नहीं- नहीं.. हम जमीन खुदवाने और टाइल्स बदलवाने को नहीं कह रहे हैं। बस कुछ सुधार से सजावट बेहतर हो जाएगी। जैसे अगर घर पर जमीन के टाइल्स बहुत पुराने हैं तो कारपेट या रग से उसे छिपा सकते हैं। इसके अलावा फ्लोर के लिए कई तरह के चिपकाने वाले स्टीकर आते हैं जो टाइल्स के रूम में दिखते हैं। इन से भी फ्लोरिंग को बदला जा सकता है।

4 of 5
Decoration - फोटो : Istock
वेस्ट डेकोरेशन

घर पर जो सामान पुराना या टूटा है, उसे डेकोरेशन आइटम में बदल कर सजा सकते हैं। जैसे दादा या नाना के पुराने रेडियो को कुछ चमका कर लिविंग रूम में सजावट के सामान की जगह इस्तेमाल करें। लकड़ी का कोई डिब्बा हो तो उसमें चित्रकारी करके नकली फूलों या अन्य तरीकों से सजावट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
home decor - फोटो : pixa
दीवार को दें नया लुक

बाजारों में आजकल बहुत सुंदर डिजाइन के वॉलपेपर मिल रहे हैं, जिससे घर की दीवार को सजा सकते हैं। इसके अलावा पेंटिंग, फोटो फ्रेम से भी दीवार की सजावट की जा सकती है। अगर डेकोरेशन का नया सामान नहीं खरीदना चाहते हैं तो पुरानी पेंटिंग की जगह बदल दें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें