लाल रंग
होली के खास मौके पर अधिकांश लोग लाल रंग का इस्तेमाल करते हैं। लाल रंग उल्लास और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। हम सभी लोग लाल रंग का इस्तेमाल शुभ अवसरों पर करते हैं। लाल रंग अग्नि, ऊर्जा और जोश का भी प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा कुछ लोग होली खेलने के दौरान काले रंग का इस्तेमाल करते हैं। काला रंग अंतरिक्ष का प्रतीक माना जाता है।