Foods To Increase Height : बच्चों की उम्र बढ़ने के साथ ही उनका शारीरिक और मानसिक विकास होना भी बहुत जरूरी है। हालांकि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की दर अलग अलग हो सकती है। कई बच्चे तेजी से बढ़ते हैं। कम उम्र में ही उनकी लंबाई बाकी बच्चों से अधिक होती है, तो वहीं कुछ ऐसे बच्चे भी होते हैं, जो अपनी उम्र के बच्चों से कम कद के लगते हैं। लंबाई तेजी से न बढ़ पाने के कारण वह दूसरे बच्चों की तुलना में छोटे नजर आते हैं। लगभग सभी अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे की ग्रोथ सामान्य हो। जब वह महसूस करते हैं कि बच्चे की लंबाई धीमे बढ़ रही है या ग्रोथ में रुकावट आ रही है तो वह तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। दवाएं, सप्लीमेंट, लंबाई बढ़ाने वाली एक्सरसाइज पर ध्यान देने लगते हैं। लंबाई न बढ़ पाने के कुछ कारण हो सकते हैं, इसमें से एक पोषण की कमी भी है। बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए उनकी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इलाज या अन्य तरीके अपनाने के साथ ही सबसे पहले आपको खान पान में सुधार की जरूरत है। रसोई में रखी कुछ चीजों के सेवन से बच्चे का कद बढ़ सकता है। आइए जानते हैं ऐसे सेहतमंद खानपान के बारे में जो बच्चे की लंबाई बढ़ाने में फायदेमंद है।