एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स, मिनिरल्स आदि तत्व मूंगफली को बेहद फायदेमंद बनाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर मूंगफली में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सिडेंट है। यह तनाव को कम करता है और त्वचा को खूबसूरत बनाता है। तो सर्दियों में तनावमुक्त और दमकती त्वचा के लिए मूंगफली जरूर खाएं।