फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: लॉकडाउन में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहीं ये डिश, गूगल पर खोजी लोगों ने रेसिपी

Sat, 05 Dec 2020 06:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
year ender 2020 - फोटो : instagram
साल 2020 खत्म होने को है। साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है। इसी के साथ ही साल के खत्म होने का काउंट डाउन भी चल चुका है। बीतने वाले साल को याद किया जाए तो इस साल केवल लॉकडाउन की यादें ही दिमाग में बसी है। जब सभी घरों में रहने को मजबूर हो गए थे। कोरोना वायरस के महामारी बनते ही पूरे देश ठप पड़ गया था। लॉकडाउन लगाकर इसे कंट्रोल करने की कोशिश की गई। जिसके बाद स्कूल, मॉल से लेकर ऑफिस तक और लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी। लॉकडाउन ने वैसे तो बहुत सारे लोगों की आमदनी को प्रभावित किया। वहीं घर बैठे लोग तरह तरह की रेसिपी ट्राई करने से भी पीछे नही रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
डाल्गोना कॉफी चैलेंज - फोटो : सोशल मीडिया
स्ट्रीट फूड से लेकर रेस्त्रां तक के बंद होने से लोग घर का खाने को मजबूर हो गए। लेकिन खाने-पीने के शौकीन लोगों ने इसका भी रास्ता निकाल लिया। हर दिन नई रेसिपी ट्राई करने के लिए गूगल पर इसे सर्च किया गया और हाथ आजमाया। तो चलिए जानें कि इस साल कौन-कौन सी वो रेसिपी है जिसे सबसे ज्यादा लोगों ने घर में बनाने के लिए खोजा।
विज्ञापन

3 of 5
year ender 2020
गूगल में अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी जो इंडिया में थी वो डैलेगोना कॉफी थी। वहीं चिकन मोमोज और मैंगो आइसक्रीम को भी लोगों ने जमकर खोजा। यहां तक की सोशल मीडिया पर डैलेगोना कॉफी को लेकर चैलेंज भी चला।

4 of 5
year ender 2020 - फोटो : Pixabay
इसके अलावा रसोई में अपना हाथ आजमाने के लिए बहुत सारे लोगों ने स्ट्रीट फूड को चुना। जिसमें समोसा, जलेबी से लेकर मोमोज शामिल है। पानी पूरी, ढोकला, डोसा के साथ पनीर भी लोगों ने जमकर खोजा और बनाया। वहीं जन्मदिन और सालगिरह पर केक और वो भी चॉकलेट केक सबसे ज्यादा लोगों ने खोजे और बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
year ender 2020 - फोटो : social media
गूगल पर खोजी गई इन रेसिपी की वजह से ही हैशटैग के साथ लॉकडाउन रेसिपी वायरल हो रही थी। वहीं लोगों ने इस खाने की डिश पर हाथ आजमाकर जमकर सोशल मीडिया पर अपने हुनर की तस्वीरें भी शेयर की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें