फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Heart Day 2019: दिल की बीमारी से रहना है दूर तो खाएं ये पांच सुपरफूड्स

Sun, 29 Sep 2019 10:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
आजकल लगभग हर तीसरे इंसान को दिल की  बीमारी हो रही है। जिसका कारण है गलत खानपान और गलत दिनचर्या। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का काम करते हैं। अगर स्वस्थ रहना है तो जरूरत है कि उन आहार का सेवन किया जाए जो हमें फिट और सेहतमंद रखें। आइए जानें वो दस आहार जो दिल के साथ ही शरीर को भी फिट रखने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
 साबुत अनाज
साबुत अनाज में तीनों जरूरी तत्व होते हैं जर्म, एंडोस्पर्म और ब्रैन। साबुत अनाज में हम गेंहू, ब्राउन राइस, ओट्स, जौ, बार्ली को शामिल कर सकते हैं। शोध में इस बात का पता चला है कि भोजन में साबुत अनाज का सेवन करने से दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, गोभी, काले इन सब का सेवन करने से शरीर को सारे जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। इनमें पाया जाने वाला विटामिन के ह्रदय की धमनियों की सेहत को सही रखता है और रक्त का थक्का नहीं जमने देता है।

 

4 of 6
- फोटो : instagram
बेरी 
अलग-अलग तरह की आने वाली बेरीज का सेवन करने से सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। ब्लूबेरी, स्ट्राबेरी, ब्लैकबेरी, रसबेरी ये सब एंटीऑक्सीडेंट और दिल की बीमारियों को दूर करने का अच्छा स्त्रोत हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
एवाकॉडो
एवाकॉडो फल का सेवन करना दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है। एवाकॉडो का सेवन करने से शरीर में एलडीएल की मात्रा को नियंत्रित करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मछली और मछली का तेल
फैटी फिश जैसे सामन, टुना का सेवन करना दिल की सेहत के लिए अच्छा रहता है। शोध में पाया गया था कि सप्ताह तीन बार फैटी फिश का सेवन करने से बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें