फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Food Day 2020: शरीर को बनाए रखना है स्वस्थ, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

Fri, 16 Oct 2020 05:40 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
2020 World Food Day: आज विश्व खाद्य दिवस है। आज ही के दिन साल 1945 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना हुई थी। भूखमरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए साल 1979 में पहली बार विश्व खाद्य दिवस मनाया गया था और उसके बाद से हर साल 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर लोगों को खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि लोग पौष्टिक से भरपूर चीजों का सेवन करें और स्वस्थ रहें। आइए 'वर्ल्ड फूड डे' पर जानते हैं कि किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ताजे फल और सब्जियों का करें सेवन 
  • चूंकि आजकल लोग फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इनकी जगह पर आप ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें, जो पौष्टिकता से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डाइट में ड्राई फ्रूट्स को करें शामिल 
  • ड्राई फ्रूट्स खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, शरीर के लिए भी उतने ही फायदेमंद होते हैं। ये एक तरह से इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करते हैं, जो तरह-तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए आपके शरीर को मजबूत बनाते हैं। ड्राई फ्रूट्स में बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता आदि आते हैं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोजाना दाल का करें सेवन 
  • अपनी डाइट में रोजाना अरहर, मसूर, चना, मूंग आदि दालों को जरूर शामिल करें, क्योंकि इनमें प्रोटीन, मिनरल्स और पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो बीमारियों से बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं और शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
चीनी और नमक का कम से कम उपयोग करें 
  • अपने आहार में चीनी और नमक का जितना हो सके कम से कम उपयोग करें, क्योंकि इनका ज्यादा सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए तो चीनी जहर के समान होता है, जो उनकी मुश्किलें कभी भी बढ़ा सकता है। वहीं, नमक का ज्यादा सेवन हाई बीपी का कारण बनता है। इसके अलावा यह दिल की बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर का बना हेल्दी खाना खाएं 
  • घर में बना हेल्दी खाना स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह शुद्ध तो होता ही है, साथ ही यह शरीर को फिट और हेल्दी रखने में भी मदद कर सकता है जबकि बाहर का खाना आपको कभी भी बीमार कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें