रमजान के पाक महीने में रोजेदार पूरे 30 दिन भूखे प्यासे रहकर अल्हा की इबादत करते हैं लेकिन गर्मियों में पूरा दिन भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखने से आपके शरीर में कमजोरी आ सकती है। आइए जानते हैं सेहरी में क्या खाएं जिससे आपको दिन भर प्यास न लगे।
विज्ञापन
2 of 6
खजूर
खजूर
खजूर में आयरन के साथ कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। सेहरी में खजूर खाने से दिन भर कमजोरी का अहसास नहीं होता।
विज्ञापन
3 of 6
पानी
पानी
सेहरी के टाइम कम से कम दो से तीन गिलास पानी जरूर पीएं। इसके अलावा शरीर को कमजोरी या मोटापे से बचाने के लिए इफ्तार से सेहरी के बीच भी खूब पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
4 of 6
तला-भूना नहीं खाएं
तला-भूना नहीं खाएं
सेहरी के लिए प्रोटीन,फाइबर और कार्बोहाईड्रेट से भरपूर डाइट लें। साथ ही तला-भूना और मीठा जैसे पकौड़े और समोसे खाने से बचें। ऐसा करने से आपको सारा दिन प्यास लगती रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
दूध-दही
दूध-दही
सेहरी में कैल्शियम जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए दूध या दही लेने से आपको पूरे दिन प्यास नहीं लगेगी।