फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूड बेहतर करने के साथ हड्डियां भी मजबूत करते हैं ये बीज, जानें कैसे

Fri, 26 May 2017 07:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
फल और सब्जी के बीज
अगर आप भी एक अच्छे स्वस्थ जीवन की ख्वाहिश रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अक्सर लोग घरों में फल या सब्जी का तो इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन उनके बीजों को बेकार समझकर फैंक देते हैं। पर क्या आप जानते हैं इन बीजों में भी कई पौष्टिक तत्व होते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने शरीर को कई रोगों से दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बीजों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज
आपको जानकार हैरानी होगी कि कद्दू के बीजों में विटामिन B और फ़ॉलिक एसिड के अलावा एक केमिकल भी होता है जो हमारे मूड को बेहतर करने में मदद करता है।इतना ही नहीं कद्दू के बीज मधुमेह रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ये शरीर में  इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने का काम करते हैं। इन बीजों को रोस्ट करने के बाद खाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
कटहल के बीज
कटहल के बीज
जिन लोगों को भूख नहीं लगती हैं उन लोगों के लिए कटहल के बीज वरदान है। कटहल के बीजो को रात में भिगो कर सुबह खाने से इससे भूख बढ़ती है।

4 of 6
तरबूज के बीज
तरबूज के बीज
वजन कम करने के लिए तरबूज के बीज बेस्ट माने जाते है। इसके लिए आप इन बीजों को छिलकर दूध या पानी के साथ इसका सेवन करे। इससे आपका वजन कम होता है।
विज्ञापन

5 of 6
अंगूर के बीज
अंगूर के बीज
अंगूर में काफी मात्रा में विटामिन E पाया जाता है। इसके बीज से निकले तेल का इस्तेमाल मेडिसिन के तौर पर भी होता है। अंगूर के बीज एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये आपके शरीर के सॉफ़्ट टिशूज़ को रैडिकल्स से सुरक्षित रखता है। इससे डायबिटीज़ का खतरा भी कम होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनार के बीज
अनार के बीज
अनार के बीजों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स कैंसर और दिल की बीमारी की रोकथाम करता है।एंटी आक्सीडेंट्स शरीर में खून के थक्के को नहीं जमने देता साथ ही आपके शरीर को बेहतर शेप में भी रखता है। लोग इन बीजों का सेवन अपना वजन कम करने के लिए भी करते है। इन बीजों को ग्रीन सलाद के साथ खाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें