फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramzan 2018: सेहरी में खाएंगे ये 5 चीजें तो दिनभर नहीं लगेगी प्यास

Sat, 19 May 2018 09:49 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है ऐसे में गर्मी के दिनों में पूरा दिन भूखे-प्यासे रहकर काम करना कोई आसान काम नहीं। ऐसे में रोजा रखने वालों को दिन भर प्यास और शरीर में कमजोरी महसूस न हो इसके लिए आइए जानते हैं सेहरी में क्या खाएं जिससे आपको दिन भर प्यास न लगे।  
विज्ञापन

2 of 6
खजूर
खजूर में आयरन के साथ कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। सेहरी में खजूर खाने से दिन भर कमजोरी का अहसास नहीं होता। 
विज्ञापन

3 of 6
पानी
सेहरी के टाइम कम से कम दो से तीन गिलास पानी जरूर पीएं। इसके अलावा शरीर को कमजोरी या मोटापे से बचाने के लिए इफ्तार से सेहरी के बीच भी खूब पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। 

4 of 6
तला-भूना नहीं खाएं
सेहरी के लिए प्रोटीन,फाइबर और कार्बोहाईड्रेट से भरपूर डाइट लें। साथ ही तला-भूना और मीठा जैसे पकौड़े और समोसे खाने से बचें। ऐसा करने से आपको सारा दिन प्यास लगती रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
दूध-दही
सेहरी में कैल्शियम जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए दूध या दही लेने से आपको पूरे दिन प्यास नहीं लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फल-सब्जी
रोजे में फल और सब्जी खाने से आपको भूख नहीं लगेगी क्योंकि ये धीरे-धीरे पचती हैं। साथ ही शरीर को भी तरलता मिलती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें