फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: सर्दियों में खाएं आंवले का अचार, ये है बनाने की विधि

Sat, 12 Nov 2022 06:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आंवले का अचार - फोटो : istock
सर्दियों में अगर आप अक्सर सर्दी-जुकाम का शिकार हो जाते हैं। तो इसका मतलब है कि आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम है। जिसे बढ़ाने के लिए अक्सर डॉक्टर विटामिन सी को खाने में शामिल करने की सलाह देते हैं। विटामिन सी का स्त्रोत आंवले में काफी ज्यादा मात्रा में होता है। जिसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। आंवला खाने से केवल इम्यूनिटी ही नहीं बढ़ती ये बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। झड़ते, कमजोर और सफेद होते बालों को सुधारने के लिए डाइट में आंवला शामिल करना चाहिए। 
लेकिन आंवले का खट्टा और कसैला स्वाद अक्सर लोग कम ही पसंद करते है। लेकिन आंवले का अचार बनाकर आसानी से खाया जा सकता है। जिसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा आंवले का अचार।
विज्ञापन

2 of 5
आंवला
आंवले का अचार बनाने की सामग्री
500 ग्राम आंवला, सरसो का तेल 200 ग्राम, हींक एक चौथाई  चम्मच, मेथी के दाने दो चम्मच, अजवाइन एक चम्मच, नमक चार चम्मच, हल्दी पाउडर दो चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसो चार चम्मच, सौंफ पाउडर दो चम्मच।
विज्ञापन

3 of 5
आंवले का अचार - फोटो : istock
आंवले का अचार बनाने की विधि
आंवले का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को धोकर सुखा लें और उसका पानी पोंछ लें। किसी गहरे बर्तन में आंवले को रखें। करीब डेढ कप पानी डालकर इसे उबाल लें। जब ये पक जाएं तो गैस बंद कर दें। आंवले से पानी को हटाकर सारे फांके अलग कर लें और बीज को निकाल दें। 

4 of 5
आंवले का अचार - फोटो : istock
कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल खूब गर्म हो जाए तो गैस बंद कर दें। इसमे हींग और मेथी के दाने डालें। साथ में अजवाइन भी डाल दें। कुछ सेकेंड भूनने के बाद इसमे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसों हल्का दरदरा पीसकर डाल दें। साथ में नमक भी मिला दें। अब इस मसाले में आंवले के सारे फांके डाल दें। अच्छी तरह से चम्मच की मदद से चलाएं। बस तैयार है आंवले का अचार। इस अचार को ठंडा हो जाने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंवले - फोटो : Pixabay
जब ये ठंडा हो जाए तो किसी कांच के जार में भरकर रख दें। करीब तीन से चार दिन तक चम्मच की मदद से इसे ऊपर नीचे चलाते रहें। जिससे कि सारे मसाले हर आंवले में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं। बस ये अचार खाने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें