फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी है गाजर की खीर, इस आसान विधि से मिनटों में ही बनकर हो जाएगी तैयार

Tue, 07 Jan 2020 09:32 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
खाने-पीने के लिहाज से सर्दियों का मौसम बहुत अच्छा माना जाता है। इस मौसम में सब्जियों की इतनी वैराएटी मिलती है कि बस पूछिए मत। इनमें जो सब्जी बेहद खास है वह है गाजर। आप गाजर को सब्जी, सलाद, जूस या सूप किसी भी तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। गाजर में भरपूर मात्रा में कैरीटोनॉइड, पोटैशियम, विटामिन A और विटामिन E जैसे ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर हमें गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। ऐसा कोई भी नहीं होगा जिसे गाजर का हलवा पसंद ना हो लेकिन आज हम आपको गाजर की खीर बनाने की विधि बताएंगे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गाजर की खीर बनाने के लिए सामग्री:

गाजर - आधा किलो (कद्दूकस की हुई)
घी - एक टेबलस्पून
चीनी - एक टेबलस्पून
किशमिश - 10 ग्राम
काजू - 1/4 कप (बारीक किए हुए)
बादाम - 1/4 कप (बारीक किए हुए)
हरी इलायची - 3 (पीसी हुई)
बादाम - गार्निश के लिए
पिस्ता - गार्निश के लिए
काजू - गार्निश के लिए
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बनाने की विधि

सबसे पहले गाजर को धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें गाजर डालकर अच्छी तरह चलाएं। इसके ऊपर चीनी डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट पकने दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह बर्तन से लगे नहीं और दोनों अच्छी तरह मिक्स भी हो जाएं। अब इस मिश्रण में दूध मिलाएं और करीब 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। बीच-बीच में 2 से 3 मिनट बाद इसे चलाते रहें।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अब इस मिश्रण में पिसी हुई इलायची, किशमिश, काजू, बादाम डालकर 2-3 मिनट पकने दें। खीर पकाने के बाद इसे बाउल में डालें और काजू, बादाम व पिस्ता से गार्निश करें। लीजिए आपकी खीर बनकर तैयार है। अब इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें