फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में तैयार करें चटपटी हरी मटर की नमकीन, ये रही आसान सी रेसिपी

Sun, 03 Jan 2021 09:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों के मौसम में बाजार में ढेर सारी हरी मटर मिलती हैं। ताजी और मुलायम इस हरी मटर के जितने चाहे उतने डिश तैयार किए जा सकते हैं। वहीं खाने के शौकीन लोगों के ये मटर काफी पसंद भी आती है। अगर आपके घर में भी हरी मटर को खासतौर पर पसंद किया जाता है। तो इससे स्वादिष्ट और खस्ता नमकीन बना सकती हैं। हरी मटर की नमकीन बनाना बेहद आसान है। बस थोड़ी सी सावधानी की जरूरत होती है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं हरी मटर की नमकीन।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
हरी मटर की नमकीन बनाने की सामग्री

250 ग्राम सूखी मटर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हरी मटर की नमकीन बनाने की विधि

हरी मटर की नमकीन तैयार करने के लिए ताजी हरी मटर बेस्ट रहती है। सर्दियों के मौसम में बाजार में यह आपको आसानी से मिल जाएगी। मटर को छील कर उसे साफ पानी से धो लें और रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख दें। जिस पानी में मटर को भिगो रही हैं, उस पानी में सोडा भी डाल दें, इससे मटर ज्यादा कुरकुरी हो जाती है। दूसरे दिन सुबह मटर को छान लें और कुकर में डाल कर 1 सीटी आने तक उबालें। इस बात का ध्यान रखें कि मटर थोड़ी मुलायम हो जाए। मटर को इतना न उबालें कि वह गल ही जाए।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उबली मटर को निकालकर किसी साफ कपड़े पर सुखा लें। जब उबली मटर सूख जाए तो कढ़ाई चढाएं और तेल गर्म करें। अब मटर को तेल में तलते समय आंच को तेज कर लें। फिर जैसे ही मटर तलने लगे तो आंच धीमी कर लें। मटर के गोल्डन ब्राउन होने और क्रिस्पी सिक जाने पर इसे कढ़ाई से बाहर निकालें और एक बड़ी थाली या बर्तन में फैलाकर रखें। जब सारे मटर तल जाएं तो उसमें काली मिर्च, नमक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर आदि डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें