फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: मूली का पराठा बनाना है बेहद आसान, ये रही रेसिपी

Wed, 15 Dec 2021 09:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मूली
सर्दियों के मौसम में खाने-पीने के ढेर सारे विकल्प मौजूद होते हैं। गाजर, फूलगोभी के साथ ही मूली भी खूब मिलती है। जिसकी कई सारी डिशेज बनाकर तैयार की जा सकती है। चटनी से लेकर अचार तक सब किसी को पसंद होता है। वहीं मूली का पराठा भी बेहद स्वादिष्ट होता है। वहीं इसमे कैलोरी की मात्रा इतनी कम होती है कि सेहत के प्रति सजग लोग बेफिक्र होकर इसे खा सकते हैं। तो चलिए जानें क्या है मूली के पराठे बनाने की रेसिपी
विज्ञापन

2 of 5
पराठे - फोटो : Istock
मूली के पराठे के लिए जरूरत होगी तीन से चार मूली की जड़, धनिया के पत्ते बारीक कटे हुए, आठ से दस कली लहसुन, एक इंच अदरक का टुकड़ा, तीन से चार हरी मिर्च, दो चम्मच नींबू का रस, अजवाइन, नमक स्वादानुसार, एक कप आटा, तेल।
विज्ञापन

3 of 5
Paratha - फोटो : istock
सबसे पहले मूली को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर इसे कद्दूकस में घिसकर अलग रख दें। इसमे नमक मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब आटे में थोड़ा तेल डालकर नर्म गूंथ लें। जब मूली पानी छोड़ दे तो इसे अच्छी तरह से निचोड़कर सूखा लें। अब इसमे बारीक कटा धनिया का पत्ता, लहसुन अदरक और मिर्चा कूटकर मिला लें। साथ में अजवाइन और नींबू का रस डालकर मिक्स करें। 

4 of 5
मूली - फोटो : pixabay
आप चाहें तो इस मूली की स्टफिंग में मसाले का भी इस्तेमाल अपने स्वाद के अनुसार कर सकते हैं। अब आटे की लोई बनाकर थोड़ा बेल लें। फिर इसमे स्टफिंग भर कर गोल बेल लें। तवे पर सुनहरा होने तक सेंके। तैयार है आपके स्वादिष्ट मूली के पराठें। जिन्हें चटनी या रायते के साथ सर्व किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूली - फोटो : pixabay
सुबह के नाश्ते के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट डिश है। वहीं स्वाद के साथ ही ये काफी सेहतमंद भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें