Soup
- फोटो : instagram
गाजर का सूप
गाजर का सूप सर्द रातों के लिए परफेक्ट कम्फर्ट फूड है। यह सूप न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। गाजर का सूप बनाने के लिए सामग्री नोट कर लें।
- 3-4 गाजर
- एक टमाटर
- एक छोटा टुकड़ा अदरक
- एक छोटा चम्मच काली मिर्च
- नमक
- थोड़ा मक्खन
गाजर के सूप की विधि
स्टेप 1- कटे हुए गाजर, टमाटर और अदरक को प्रेशर कुकर में उबालें।
स्टेप 2- ठंडा करके मिक्सर में पीस लें।
स्टेप 3- एक पैन में मक्खन गर्म कर प्यूरी डालें और नमक, काली मिर्च मिलाएं।
स्टेप 4- 5 मिनट उबाल कर सर्व करें।