फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में पके हुए अमरूद से बनाएं हलवा, टेस्ट आएगा सबको पसंद

Sun, 10 Jan 2021 09:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
guava - फोटो : अमर उजाला
सर्दियों के मौसम में अमरूद खूब मिलते हैं। वहीं इसके पेड़ भी बहुत से घरों में होते हैं। जिनमें ढेर सारे अमरूद फलते हैं। लेकिन जब ये पकना शुरू कर देते हैं। तो समझ नहीं आता कि इनको फ्रूट सलाद में खाने के अलावा कैसे इस्तेमाल करें। पके हुए अमरूद का हलवा भी बन सकता है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। वहीं सर्दियों के मौसम में अमरूद खाना भी सेहतमंद होता है। तो चलिए जानें कैसे बनेगा अमरूद का हलवा और क्या है इसकी रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
Guava
अमरूद का हलवा बनाने की सामग्री
अमरूद का हलवा बनाने के लिए चार से पांच पके हुए अमरूद, एक कप चीनी, एक कप घी, थोड़े से काजू, बादाम, एक लीटर दूध, इलायची पाउडर।
विज्ञापन

3 of 4
khoya - फोटो : social media
बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में दूध उबाल कर उसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने के लिए रख दें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसे बीच-बीच में चलाकर खोवा बनाकर किनारे रख लें। इस काम को करने में करीब तीस से पैंतीस मिनट का समय लगेगा। इसलिए आप चाहे तो खोवा पहले ही बनाकर रख लें। 
विज्ञापन

4 of 4
guava halwa - फोटो : social media
अब एक पैन में पानी को गर्म होने के लिए रख दें। इस उबलते पानी में अमरूद के टुकड़े करके डाल दें। कुछ देर गैस पर इसे ढक कर रख दें। ढक्कन हटा कर देखें अगर अमरूद पक गए हैं तो इन्हें पानी से निकालकर अलग रख लें। इसके बाद मिक्सर में इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छान लें जिससे कि बीजे वाला हिस्सा निकल जाए और पेस्ट स्मूद बन जाए। 
अब एक पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। फिर इसमें अमरूद का पेस्ट डालकर भूनें। जब ये अच्छे से भुन जाए तो इसमें चीनी डालकर चलाएं। जब चीनी गल जाए तो खोवा डाल दें। तीन से चार मिनट तक अच्छे से चलाते हुए इसे पका लें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालें। जब हलवा अच्छे से सूखकर गाढ़ा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें। इस पर ऊपर से कटे हुए काजू और बादाम डालकर गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें