अगर आप भी बच्चा प्लान करने की सोच रहे हैं तो गर्भधारण करने के कुछ समय पहले से ही अपना लाइफस्टाइल सही कर लें। क्योंकि हमारे शरीर में कुछ तत्वों के कारण फर्टिलिटी पर बुरा असर होता है। अगर आप चाहते हैं आपका बच्चा स्वस्थ और तंदरुस्त हो तो इसके लिए आप दोनों को अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना होगा। आइए बताते हैं क्या है वो खास चीजें जो पुरुषों का स्पर्म काउंट और महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में कारगर होती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
broccoli
ब्रॉकली
पुरुषों में विटामिन सी से स्पर्म क्वालिटी अच्छी होती है। ब्रॉकली में विटामिन सी होता है जो पुरुषों का स्पर्म काउंट को बढ़ाने में असरदार होता है।
विज्ञापन
3 of 6
e
- फोटो : getty images
मटर
मटर में जिंक की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए वह इनफर्टीलिटी को कम करती है। इसे खाने से पुरषों में स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ती है।
4 of 6
fruits
खट्टे फल
खट्टे फल जैसे नींबू, संतरे में विटामिन सी होता है जो पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाता है। साथ ही स्पर्म ज्यादा तेजी से अंडे की तरफ जाते हैं। इसलिए अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं तो ये जरूर खाएं।
विज्ञापन
5 of 6
cooking oil
जैतून का तेल
जैतून का तेल शरीर में इंसुलिन की मात्रा को सही रखता है और जलन-सूजन कम करता है। ये दोनों ही चीजें शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए जरूरी हैं इसलिए इस तेल का इस्तेमाल करें।
केला
केला B6 विटामिन की कमी पूरी करता है। बता दें विटामिन B6 की कमी से स्पर्म तेजी से नहीं बन पाते। इसलिए अपनी डाइट में रोजाना एक केला जरूर शामिल करें और B6 की कमी को दूर करें।