इस बदलते मौसम में अगर आपको थकान महसूस हो रही है या आपका काम में मन नहीं लग रहा है तो आप घर में मौजूद ये सुपर फूड ताजगी बढ़ाने के लिए लें। जानें कौन-से हैं ऊर्जा बढ़ाने वाले ये सुपर फूड?
विज्ञापन
ताजगी के लिए जरूरी है पानी
2 of 8
गर्मी का मौसम आ रहा है ऐसे में पानी पीना आपके लिए कई तरह से फायदेमंद है। अगर आपके शरीर में सुस्ती सी है तो आप थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। इससे आपके शरीर में ताजगी आएगी। कई जगह तो कहा गया है कि अपने दिन की शुरुआत ही दो गिलास पानी के साथ करें। हां ध्यान रहे कि खाली पेट ज्यादा पानी न पिएं।
विज्ञापन
एनर्जी बढ़ाने के लिए केला
3 of 8
गर्मियों के लिए केला काफी फायदेमंद है। यह शरीर का शुगर लेवल नियंत्रित रखता है और पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है। केला में पोटैशियम और विटामिन-बी भी पर्याप्त मात्रा में होने पर यह आपको ऊर्जावान बनाता है।
अदरक की चाय
4 of 8
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अदरक की चाय काफी उपयोगी है। इससे शरीर को आराम महसूस होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट होने से आपकी शरीर में ताजगी आती है।
विज्ञापन
बादाम
5 of 8
healthy food
शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। पोषक तत्वों की बात करें तो बादाम पोषक तत्वों से भरपूर है। बादाम में मौजूद प्रोटीन और वसा आपको ऊर्जा से लबालब रखते हैं।
विज्ञापन
नारियल
6 of 8
healthy food
जब भी आपको सुस्ती महसूस हो तो कच्चा नारियल खाएं या उसका पानी पिएं। गरी या नारियल में मौजूद ट्रिग्लिसराइड फैट ऊर्जा से भरपूर होता है। यह आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ाकर तरोताजा रखता है। खाली पेट कच्चा गोला खाएं तो पेट की गर्मी शांत होगी।
विज्ञापन
विटामिन सी वाले फल
7 of 8
सुस्ती दूर करने के लिए खट्टे फल खासकर संतरा, अंगूर और नीबू जैसे फल बहुत ही फायदेमंद हैं। ये फल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ाते हैं। तुरंत ताजगी पाने के लिए इन्हें अपना सकते हैं।
साबुत अनाज जैसे, गेहूं, चावल और मूंग आदि ऊर्जावान बनाने वाली चीजें हैं। इन चीजों का सेवन सुस्ती को तब तक आपसे दूर रखता है जब तक आप अगला भोजन न कर लें।