फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह

Wed, 30 Dec 2015 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फिट रहने के ये कुछ अलग लेकिन वैज्ञानिकों द्वारा साबित किए हुए तरीके हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि पेन आपस में नहीं बांटना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में दूसरे के कीटाणु भी आ जाते हैं। इसलिए अपने पेन, पेंसिल अपने पास ही रखिए और किसी को न दीजिए न किसी से लीजिए। कीटाणु नहीं आएंगे तो बीमार नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन

किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह

2 of 7
अमेरिका के कारनेजी मेलन विश्वविद्यालय में हुए शोध में पाया गया कि जो लोग दूसरों के साथ हंसते मिलते नहीं है, पार्टी नहीं करते, खुद में ही रहना पंसद करते हैं वे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। इसलिए सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए पार्टी भी करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह

3 of 7
कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि जो प्रेमी जोड़े आपस में बेतुकी बातों पर लड़ते हैं वे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। जबकि अगर बहस किसी कायदे के मुद्दे पर हो रही है तो शरीर में वायरस से लड़ने वाले ब्लड सेल बनते हैं और बीमार कम पड़ते हैं। इसलिए साथी से लड़िए लेकिन कायदे की बात पर।

किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह

4 of 7
शोध में यह भी सामने आया है कि जो लोग पार्क, जंगल औऱ पेड़ पौधों के बीच ज्यादा समय बिताते हैं उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। पेड़ों से ऐसे केमिकल्स निकलते हैं जो शरीर को कीड़ों और बीमारियों से लड़ने के लायक बनाते हैं। जब इंसान इन केमिकल्स को सांस के साथ अंदर लेता है तो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स सक्रिय होते हैं और कई तरह के वायरस ये लड़ने की क्षमता आती है।
विज्ञापन

किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह

5 of 7
अमेरिका की विल्क्स यूनिवर्सिटी के शोध में पाया गया कि एक कुत्ते को 18 मिनट तक सहलाने से शरीर में संक्रमण से लड़ने वाले तत्व पैदा होते हैं यानी एंटीबॉडीज बनते हैं। यह भी सामने आया कि जो बच्चे पालतू जानवरों के साथ बड़े होते हैं उन्हें सर्दी जुखाम और इंफेक्शन जैसी कम शिकायतें होती हैं।

विज्ञापन

किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह

6 of 7
शोध तो यह भी कहते हैं कि सर्दियों में नियमित सेक्स करने से शरीर में इम्मयून सिस्टम प्रोटीन बढ़ता है जो जुखाम, सर्दी और फ्लू से लड़ने में मदद करता है। इससे तनाव भी दूर होता है और नींद भी अच्छी आती है। यानी पार्टन के साथ अंतरंग होने से भी आप अपनी सेहत बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह

7 of 7
हमेशा कहा जाता है कि सर्दियों में विटामिन सी खूब खाना चाहिए लेकिन इससे पहले विटामिन डी3 ज्यादा जरूरी होता है। जापान और फिनलैंड में हुए शोध में सामने आया कि जिन लोगों में विटामिन डी की मात्रा ज्यादा होती है वे कम बीमार पड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें