फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की चर्बी झट से दूर कर देंगे ये 3 जूस, नियमित सेवन से वजन होगा कम

Mon, 27 Apr 2020 08:19 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मानव शरीर को अपनी शारीरिक गतिविधियों के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। ऊर्जा का मापक कैलोरी होता है। नियमित मात्रा में कैलोरी लेने से शरीर को कई फायदे होते हैं। लेकिन कैलोरी की ज्यादा मात्रा लेने से वजन असंतुलित होने लगता है। हमें प्रतिदिन उतनी ही कैलोरी लेनी चाहिए, जितना हमारा शरीर बर्न कर सके। वजन को नियंत्रित रखने के लिए हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम क्या खाते हैं, कब खाते हैं और कितनी कैलोरी वाली चीजों का सेवन करते हैं। कई लोग इन सब चीजों से बचने के लिए जूस का सेवन करते हैं। लेकिन हमें जूस में भी कैलोरी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में दिमाग में एक ही सवाल आता है कि स्वस्थ रहने के साथ-साथ वजन नियंत्रित रखने के लिए कौन से जूस पिएं। आइए आज हम आपको कुछ लो कैलोरी वाले जूस के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 4
खीरे का जूस - फोटो : फाइल फोटो
खीरे का जूस
फैट बर्न करने के लिए खीरा का जूस सबसे अच्छा माना जाता है। खीरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी काफी कम होती है। एक गिलास खीरे के जूस में मात्र 16 कैलोरी होती है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए खीरे के जूस का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

3 of 4
करेले का जूस - फोटो : फाइल फोटो
करेले का जूस
करेले का जूस वजन कम करने में काफी फायदेमंद होता है। इस जूस में भी कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। एक गिलास करेले के जूस में मात्र 17 कैलोरी होती है। वजन कम करने के साथ यह जूस शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित रखता है।
विज्ञापन

4 of 4
अनार का जूस - फोटो : फाइल फोटो
अनार का जूस
वैसे तो अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन यह वजन कम करने में भी लाभकारी होता है। अनार के जूस में 54 कैलोरी होती है। इस जूस के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें