फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों को रखना चाहते हैं दूर, तो सुबह नाश्ते में करें इन खास चीजों का सेवन

Fri, 24 Apr 2020 07:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुबह का नाश्ता - फोटो : फाइल फोटो
रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी में शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए सुबह नाश्ता करना बहुत जरूरी है। यह नाश्ता अच्छा और पोषण से भरपूना होना चाहिए। रात में सोने के बाद सुबह जब हम जागते हैं तो हमारा पेट बिल्कुल खाली रहता है, जिसके लिए हमें हेवी ब्रेकफास्ट की जरूरत होती है। लेकिन व्यस्तता के कारण कुछ लोग तो सुबह नाश्ता ही नहीं करते हैं और करते भी हैं तो अक्सर गलत आहार चुन लेते हैं। गलत आहार का असर सीधा हमारे शरीर पर पड़ता है। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
फल - फोटो : फाइल फोटो
खट्टे फल
संतरा, मौसंबी, नींबू, कीवी जैसे खट्टे फल विटामिन सी के अच्छे स्रोत होते हैं। कई लोगों को यह फल बहुत ही पसंद होता है। खट्टे फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन इन फलों को खाली पेट खाने से फायदे की जगह नुकसान ही होगा। दरअसल, खट्टे फलों में ऐसिडिक होता है, जिन्हें खाली पेट खाने से गैस्ट्रिक और हार्टबर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स - फोटो : Pixabay
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। लेकिन कुछ लोग इसे पीना बहुत पसंद करते हैं। अगर आप भी इस ड्रिंक्स को लेते हैं तो कभी भी खाली पेट भूलकर भी इनका सेवन न करें।

4 of 5
सलाद - फोटो : फाइल फोटो
सलाद
सलाद सेहत से भरपूर आहार है, जो हमारे पाचन में मदद करता है। माना जाता है कि सलाद खाने से वजन कम होता है। फाइबर से परिपूर्ण सलाद हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन खाली पेट सलाद खाने से फायदे के जगह नुकसान हो सकता है। खाली पेट सलाद खाने से पेट में गैस और हार्टबर्न जैसी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टमाटर
विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर टमाटर हमारे सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। फायदेमंद होन के बावजूद भी टमाटर खाली पेट खाने पर नुकसान पहुंचा सकता है। टमाटर में भी खट्टे फलों की तरह ऐसिडिक होता है जो हमारे पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें