फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Watermelon Rind Dishes: तरबूज के छिलके फेंकने की जरूरत नहीं, बना सकते हैं ये व्यंजन

Fri, 07 Jun 2024 03:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी तरबूज के छिलके बेकार समझ के फेंक देते हैं, तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको तरबूज के छिलकों से बनने वाले पकवानों के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
तरबूज - फोटो : Freepik
Watermelon Rind Recipe: गर्मियों के सीजन में आपको बाजार में तरबूज भरपूर मात्रा में देखने को मिल जाएंगे। इस मौसम में तरबूज खाना स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। ऐसा कहा जाता है कि तरबूज खाने से शरीर में जो पानी की कमी होती है, वो दूर होती है। ऐसे में लोग भरपूर मात्रा में तरबूज का सेवन करते हैं।

जब भी हम तरबूज घर लाते हैं तो उसके छिलके निकाल कर सबसे पहले फेंक देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें लगता है तरबूज के छिलके बेकार होते हैं, इनका कोई काम नहीं होता। जबकि ऐसा नहीं है। तरबूज के छिलके से आप कई व्यंजन तैयार कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, इन छिलकों से कई ऐसी चीजें भी बन सकती हैं, जिनका सेवन आप लंबे समय तक कर सकते हैं। तो आपके घर में भी अगर अब तरबूज आए तो उसके छिलके फेंके नहीं, बल्कि उससे ये खास पकवान बनाएं। 
विज्ञापन

2 of 5
तरबूज - फोटो : instagram
तरबूज के छिलके का अचार

हर भारतीय घर में आपको विभिन्न प्रकार के अचार खाने को मिल जाएंगे। पर, क्या आप जानते हैं कि आप तरबूज के छिलके से भी अचार बना सकते हैं। इस अचार को बनाने के लिए आपको बस तरबूज के छिलके के हरे हिस्से को निकालकर बाकी हिस्से को साधारण अचार की तरह तैयार करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
तरबूज - फोटो : iStock
तरबूज के छिलके का मुरब्बा

बहुत ही कम लोगों को ये पता होता है कि वो तरबूज के छिलकों का मुरब्बा भी बना सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे अगर आप रोटी के साथ खाएंगे तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। ध्यान रखें कि मुरब्बा पकाएं अच्छी तरह से, ताकि ये लंबे समय तक टिक पाए। 

4 of 5
तरबूज - फोटो : iStock
तरबूज के छिलके की सब्जी 

अगर आपके पास ढेर सारे तरबूज के छिलके हैं, तो उनकी सब्जी बनाकर अपने परिवार वालों को आप परोस सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसकी सब्जी बनाने के लिए आपको छिलके के हरे भाग को साफ करना पड़ेगा। सब्जी सिर्फ सफेद भाग की ही बनती है। इसे आप रोटी और चावल के साथ परोस सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तरबूज - फोटो : iStock
तरबूज के छिलके की जैम

तरबूज के छिलकों से आप आसानी से जैम तैयार कर सकते हैं। ये जैम ब्रेड से लेकर रोटी तक के साथ खाने में काफी स्वादिष्ट लगेगी। इसे अच्छी तरह से पकाने के बाद आप एक डिब्बे में स्टोर करके फ्रिज में रख सकते हैं। ध्यान रखें कि जैम को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में बंद करके ही रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें