Sugarcane Juice Recipe: चुभती गर्मी में लोग हीट स्ट्रोट और पेट की जलन की समस्या से काफी परेशान हैं। ऐसे में डॉक्टर ज्यादा से ज्यादा ठंडी चीजें पीने की सलाह दे रहे हैं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस पीना काफी फायदेमंद बताया जाता है। यही वजह है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही आपको जगह-जगह पर गन्ने के जूस का ठेला खड़ा मिल जाएगा।
बेहद कम दामों में मिलने वाला ये जूस गर्मी से राहत दिलाने का काम करता है। अगर तेज चिलचिलाती धूप में ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस मिल जाए तो सेहत के साथ मन भी प्रसन्न हो जाता है। वैसे तो ये काफी सही विकल्प रहता है लेकिन गन्ने में शुगर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से बहुत से लोग इसे पीना अवॉइड करते हैं।
अगर आप को भी गन्ने का जूस पसंद है लेकिन अपनी सेहत की वजह से आप इसे नहीं पी सकते तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बिना गन्ने के गन्ने का जूस बनाना बताएंगे, ताकि आप बेधड़क इसका सेवन कर सकें। इसका स्वाद बिल्कुल गन्ने के जूस जैसा ही लगेगा।