फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vegetable Peel Recipe: आलू, लौकी और तोरई के छिलके फेंके नहीं, इस विधि से बनाएं लजीज स्नैक्स

Sat, 31 Jan 2026 10:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Healthy Snacks Recipe: सब्जियों के छिलके पोषण के साथ ही स्वाद भी देते हैं। इन छिलकों को फेंके नहीं, बल्कि कुरकुरे स्नैक्स बनाकर सर्व करें। किसी को यकीन ही नहीं होगा कि ये कूड़ा समझकर फेंक देने वाले छिलकों से बना है।
विज्ञापन
1 of 4
सब्जियों के छिलके के स्नैक्स - फोटो : instagram
Kitchen Waste Healthy Snacks Recipe: भारतीय घरों में रखा कोई भी सामान कूड़ा नहीं होता। उससे कुछ ना कुछ नया बनाया जा सकता है लेकिन क्या ये नियम भारतीय रसोई पर भी लागू होता है? जी हां, बिल्कुल लागू होता है। भारतीय रसोई में रोज सब्जियों के छिलके के कूड़ा समझकर फेंक दिया जाता है। आलू, लौकी और तोरई जैसी सब्जियों के छिलकों को हम बेकार समझ लते हैं लेकिन ये स्वाद और पोषण का खजाना होता है। दादी और नानी के जमाने में जीरो वेस्ट किचन जीवन का एक हिस्सा था। आप भी इसे अपनाकर वेस्ट से वंडर यानी छिलकों से लजीज व्यंजन बना सकते हैं। 

इस लेख में बताया जा कहा है कि कैसे सब्जियों के छिलके से लजीज स्नैक्स बनाए जा सकते हैं। यकीन मानिए इन्हें चखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा कि ये छिलको से तैयार की गई रेसिपी है। 

सब्ज़ियों के छिलके बेहद काम के
  • आलू के छिलके फाइबर और आयरन से भरपूर होते हैं।
  • लौकी और तोरई के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स और पाचन के लिए ज़रूरी तत्व पाए जाते हैं।
  • सही तरह धोकर और पकाकर ये स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सब्जियों के छिलके के स्नैक्स - फोटो : instagram
कुरकुरे आलू छिलका चिप्स

सामग्री
  • आलू के छिलके
  • नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला
  • तेल (तलने या एयर फ्राई के लिए)

विधि
  • आलू के छिलकों को अच्छी तरह धोकर 10 मिनट नमक वाले पानी में भिगो दें
  • पानी निकालकर सूखा लें
  • मसाले मिलाएं
  • कढ़ाही में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें
  • अगर चाहें तो एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।

ये बाहर से कुरकुरे, अंदर से हल्के होते हैं और चाय के साथ परफेक्ट स्नैक बन जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
pakoda - फोटो : Adobe stock
लौकी के छिलकों के मसालेदार पकौड़े

सामग्री
  • लौकी के छिलके (बारीक कटे)
  • बेसन
  • अजवाइन
  • हरी मिर्च
  • नमक
  • तेल

विधि
  • छिलकों में बेसन, नमक, अजवाइन और मिर्च मिलाएं
  • थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं
  • गरम तेल में छोटे-छोटे पकौड़े तलें
बारिश के मौसम में यह स्नैक चाय की शान बढ़ा देता है।
विज्ञापन

4 of 4
cutlet - फोटो : instagram
तोरई छिलका क्रिस्पी कटलेट

सामग्री
  • तोरई के छिलके
  • उबला आलू
  • ब्रेड क्रम्ब्स
  • अदरक-लहसुन पेस्ट
  • नमक, गरम मसाला
  • तेल

विधि
  • छिलकों को हल्का उबालकर निचोड़ लें
  • आलू और मसालों के साथ मैश करें
  • टिक्की बनाकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें
  • तवे पर शैलो फ्राई करें

बाहर से क्रिस्पी, अंदर से मुलायम ये स्नैक्स बच्चों को खास पसंद आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें