Vegetable Desserts Recipe: भले ही आपको सुनने में लगे लेकिन ये सच है कि आप कुछ सब्जियों की मदद से मिठाई बना सकती हैं। यहां इस लेख में हम आपको इसकी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
जानें किन सब्जियों से बना सकते हैं हेल्दी मिठाई
- फोटो : अमर उजाला
Vegetable Desserts Recipe: सब्जियां न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं, बल्कि इनसे आप घर पर आसानी से मिठाई भी बना सकते हैं। ये सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन ये सच है। इन सब्जियों को खास प्रकार से तैयार करके उन्हें मिठाइयों का रूप दिया जा सकता है।
इन सब्जियों को मिठाई में बदलकर आप खास मौके पर सर्व कर सकते हैं। इन मिठाइयों का स्वाद न केवल लाजवाब होता है, बल्कि ये सेहत के लिए भी लाभकारी होती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन सब्जियों से बनने वाली मिठाइयों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं इन सब्जियों को मिठाई में बदलने का तरीका।
विज्ञापन
2 of 6
आलू का हलवा
- फोटो : instagram
आलू का हलवा
आलू का हलवा एक अनोखी और स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे आप खास अवसरों पर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आलू को उबालकर अच्छे से मैश किया जाता है, फिर उसे घी, चीनी और इलायची के साथ पकाया जाता है। आलू का हलवा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसे फलाहार में भी खाया जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
परवल की मिठाई
- फोटो : instagram
परवल की मिठाई
परवल की मिठाई बहुत ही खास और अनोखी होती है। इसे बनाने के लिए परवल को हल्का सा उबालकर तैयार किया जाता है। फिर इसे चीनी और घी के साथ पकाया जाता है। इसके बीच में खोया और ड्राईफ्रूट्स भरे जाते हैं। ये मिठाई बहुत ही पौष्टिक होती है और सर्दियों में विशेष रूप से तैयार की जाती है।
4 of 6
लौकी का हलवा
- फोटो : instagram
लौकी का हलवा
लौकी का हलवा एक बहुत ही स्वस्थ और स्वादिष्ट मिठाई है। लौकी को छीलकर इसे घी में पकाया जाता है और फिर उसमें दूध, चीनी, और इलायची डालकर पकाया जाता है। ये हलवा पेट के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन में मदद करता है। लौकी का हलवा हल्के मीठे स्वाद के साथ तैयार होता है, और ये खाने में बेहद लाजवाब होता है।
विज्ञापन
5 of 6
गाजर का हलवा
- फोटो : instagram
गाजर का हलवा
गाजर का हलवा एक बेहद प्रसिद्ध और स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे भारतीय व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय माना जाता है। इसे बनाने के लिए गाजर को कद्दूकस करके घी में भून लिया जाता है और फिर उसमें दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डालकर पकाया जाता है। गाजर का हलवा विटामिन A से भरपूर होता है और यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
शकरकंद का हलवा एक और स्वस्थ मिठाई है, जिसे सर्दियों में विशेष रूप से बनाना पसंद किया जाता है। शकरकंद को उबालकर या भूनकर उसकी मिठास को बढ़ाया जाता है, फिर उसे घी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स के साथ पकाया जाता है। शकरकंद का हलवा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की भी अच्छी मात्रा होती है।